लाइव न्यूज़ :

"हम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं न कि भाजपा का चुनाव" ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर साधा निशाना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 6, 2024 11:11 IST

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता यात्रा को लेकर भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भगवा पार्टी बंगाल को बदनाम करने और तृणमूल नेताओं को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता यात्रा को लेकर भाजपा पर किया हमला ईडी-सीबीआई के अधिकारी कह रहे हैं कि भाजपा ने टीएमसी नेताओं के गिरफ्तारी का आदेश दिया हैभाजपा लगातार बंगाल को बदनाम करके उसकी प्रतिष्ठा खराब करने की कोशिश कर रही है

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता यात्रा को लेकर भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भगवा पार्टी बंगाल को बदनाम करने और तृणमूल नेताओं को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार मुख्यमंत्री बनर्जी की यह टिप्पणी संदेशखाली में अशांति और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आई है। सीएम बनर्जी ने कोलकाता में पत्रकारों से बात करते कहा, ''भाजपा लगातार बंगाल को बदनाम करने और अधिकारियों की प्रतिष्ठा खराब करने की कोशिश कर रही है।''

उन्होंने दावा किया, "हमने सुना है कि एजेंसियां ​​इस बात का दावा कर रही हैं कि भाजपा ने उन्हें तृणमूल नेताओं को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। एजेंसी के नाम का उपयोग करके वे जबरदस्ती प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई को बंगाल में भेज रहे हैं।"

ममता बनर्जी ने कहा, "अगर भाजपा को बंगाल में जीत दर्ज करना है तो उसे यहां लोगों का विश्वास अर्जित करके आगे बढ़ना होगा। हम यहां पर निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं, न कि बीजेपी का चुनाव चाहते हैं। देश में बंगाल ही एक ऐसी जगह है, जहां निष्पक्ष चुनाव संभव है।"

उन्होंने पीएम मोदी पर इशारों में हमला करते हुए कहा, "बंगाल के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करने वालों से मैं कहना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश जाइए। पिछले दो दिनों में दो नाबालिगों को बांधकर हत्या कर दी गई। एक बार बिलकिस का घर देखिये और हाथरस भी देखिये। बंगाल उससे कहीं बेहतर है।"

भाजपा पर हिंसा बढ़ाने का आरोप लगाते हुए सीएम बनर्जी ने कहा, "भाजपा की चालाकी भरी बातें और हिंसा भड़काने की कोशिशों ने बंगाल की महिलाओं का अपमान किया है। बंगाल की माताएं और बहनें इससे खुश नहीं हैं।"

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। पीएम न्यू गरिया-एयरपोर्ट मेट्रो के कवि सुभाष-हेमंत मुखोपाध्याय खंड और जोका-एस्प्लेनेड मेट्रो के तारातला-माजेरहाट मेट्रो खंड का भी उद्घाटन करेंगे।

इस बीच उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए संदेशखाली की महिलाएं रवाना हो गईं। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई कि संदेशखाली की महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे या नहीं।

टॅग्स :ममता बनर्जीMamata West BengalTrinamoolTrinamool CongressBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर