Rajasthan Severe Heat: राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव जारी, कई शहर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार, यहां देखें डेटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 27, 2024 01:33 PM2024-05-27T13:33:10+5:302024-05-27T13:34:54+5:30

Rajasthan Severe Heat: पड़ रही गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीती रात सर्वाधिक न्यूनतम तापमान कोटा में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Rajasthan Severe Heat heatwave temperature crosses 45 degrees Celsius in many cities see data here strong hot winds in Delhi | Rajasthan Severe Heat: राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव जारी, कई शहर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार, यहां देखें डेटा

file photo

HighlightsRajasthan Severe Heat: मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा।Rajasthan Severe Heat: अजमेर के सराना गांव निवासी 40 वर्षीय मोती सिंह की मौत हो गई। Rajasthan Severe Heat: गर्मी के प्रकोप से बचाव, जांच, दवा एवं उपचार सहित तमाम प्रबंध सुनिश्चित करेंगे।

Rajasthan Severe Heat: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है जहां रविवार को लू-तापघात से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस बीच चिकित्सा विभाग ने भीषण गर्मी के प्रबंधन के लिए चिकित्सा संस्थान वार नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में जोधपुर, बीकानेर व कोटा संभाग में अनेक जगह ‘हीटवेव व तीव्र हीटवेव’ दर्ज की गई। इस दौरान फलोदी में अधिकतम तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में पड़ रही गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीती रात सर्वाधिक न्यूनतम तापमान कोटा में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा।

जनस्वास्थ्य निदेशक डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने एक बयान में बताया कि लू-तापघात के चलते रविवार को अजमेर के सराना गांव निवासी 40 वर्षीय मोती सिंह की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दिहाड़ी मजदूर मोती सिंह की शनिवार को रूपनगढ़ गांव में ट्रैक्टर में पत्थर भरते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे पहले सीएचसी रूपनगढ़ लाया गया और यहां से उसे जिला अस्पताल किशनगढ़ रेफर किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि रास्ते में ही मोती सिंह की मौत हो गई। इस बीच ‘हीटवेव प्रबंधन’ के तहत अस्पतालों में उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी एवं तात्कालिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जिलों में चिकित्सा संस्थान वार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ये नोडल अधिकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए भीषण गर्मी के प्रकोप से बचाव, जांच, दवा एवं उपचार सहित तमाम प्रबंध सुनिश्चित करेंगे।

अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि ‘हीटवेव’ (भीषण गर्मी के प्रकोप) से पीड़ित रोगियों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए राज्य स्तर के साथ-साथ सभी जिलों में 24 घंटे नियंत्रण कक्ष का संचालन किया जा रहा है। साथ ही, हेल्पलाइन 1070 एवं एम्बुलेंस सेवा 104 एवं 108 उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सा संस्थानों में तात्कालिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए राजस्थान चिकित्सा राहत समिति (आरएमआरएस) निधि का युक्ति संगत उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली में तेज गर्म हवाओं के साथ लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। आज तेज गर्म हवाएं चलने के साथ ही भीषण लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.6 डिग्री अधिक है। राजधानी में सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 48 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज आसमान साफ रहने और तेज हवाओं के साथ लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना जताई है।

Web Title: Rajasthan Severe Heat heatwave temperature crosses 45 degrees Celsius in many cities see data here strong hot winds in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे