लाइव न्यूज़ :

"2014 से लेकर अब तक पीएम मोदी ने नहीं ली एक भी छुट्टी", RTI के जवाब पर असम के सीएम ने की तारीफ

By आजाद खान | Updated: September 5, 2023 08:40 IST

बता दें 2015 में भी एक ऐसा ही आरटीआई फाइल कर यह सवाल पूछा गया था कि पीएम मोदी पीएम मोदी ने अब तक कितनी छुट्टी ली है। इसके जवाब पीएमओ ने यह कहा था कि उन्होंने एक भी छुट्टी नहीं ली है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री को लेकर एक नया खुलासा सामने आया है। एक आरटीआई के जवाब पर पीएमओ ने कहा है कि 2014 से अब तक पीएम ने एक भी छुट्टी नहीं ली है। इससे पहले 2021 में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि पीएम मोदी पिछले 20 साल से लगातार काम कर रहे है।

नई दिल्ली:  पीएम मोदी के छु्ट्टी को लेकर एक नई आरटीआई सामने आई है। इस आरटीआई में यह कहा गया है कि पीएम मोदी ने 2014 से लेकर अब तक एक भी छुट्टी नहीं ली है। यह दूसरी बार है जब पीएम के काम काज को लेकर कोई आरटीआई फायल की गई है। इससे पहले 2015 में भी इस तरह से आरटीआई फाइल कर यह सवाल पूछा गया था कि पीएम ने अब तक कितनी छुट्टी ली है। 

ऐसे में आरटीआई का जवाब देते हुए पीएमओ ने उस समय भी यही कहा था कि पीएम बनने के बाद प्रधानमंत्री ने एक भी छुट्टी नहीं ली है। बता दें कि दूसरी बार पीएमओ द्वारा दिए गए जानकारी को असम के मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर शेयर भी किया है और इस पर उन्होंने खुशी भी जताई है। 

आरटीआई में क्या सवाल पूछा गया था

महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले समाजसेवी प्रफुल्ल पी शारदा ने पीएमओ में आरटीआई लगाया था। उन्होंने पीएमओ से दो सवाल पूछे थे- पहला, पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित पीएमओ में कितने दिन उपस्थित रहे? इसके साथ जो दूसरा सवाल था वह यह कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी अलग-अलग कार्यक्रमों में कितने दिन उपस्थित रहे थे। 

इस पर पीएमओ का जवाब भी आया है और इसमें कहा गया है कि पाीएम बनने के बाद से लेकर अब तक प्रधानमंत्री ने एक भी छुट्टी नहीं ली है। वहीं दूसरे सवाल के जवाब में यह कहा गया है कि पीएम के अलग-अलग कार्यक्रमों की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर मौजूद है। एक दूसरे रिपोर्ट के अनुसार, पीएम पिछले नौ सालों से देश और विदेश में आयोजित होने वाले तीन हजार से अधिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। 

24 घंटा करते है पीएम मोदी काम- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

इस आरटीआई को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्विटर पर शेयर किया है और इस के कैप्शन में लिखा है कि माई पीएम-माई प्राइड (मेरा प्रधानमंत्री-मेरा अभिमान)। बता दें कि 2021 में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि पिछले 20 सालों से पीएम मोदी लगातार काम कर रहे हैं और उन्होंने एक भी छुट्टी नहीं ली है। उन्होंने यह भी कहा था कि वे 24 घंटे काम करते है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीआरटीआईअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज