लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024 Phase 1 Voting: मणिपुर में मतदान के दौरान हिंसा, इंफाल के पोलिंग बूथों पर रुका मतदान

By अंजली चौहान | Published: April 19, 2024 4:13 PM

Manipur Lok Sabha Elections 2024 Phase 1 Voting: कुछ महिलाओं द्वारा अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मतदान केंद्रों पर हंगामा करने के बाद 5 थोंगजू और 31 खोंगमान जोन में मतदान रोक दिया गया है।

Open in App

Lok Sabha Elections 2024 Phase 1 Voting: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान मणिपुर में हिंसा की खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज 21 राज्यों में वोटिंग हो रही है जिनमें से एक मणिपुर भी है। कड़ी सुरक्षा के बावजूद इंफाल में मतदान में बाधा देखने को मिली।

इम्फाल में दो प्रमुख स्थानों-5 थोंगजू और 31 खोंगमान जोन में मतदान अचानक रुक गया। महिलाओं के एक समूह द्वारा अनियमितताओं का आरोप लगाने, अराजकता फैलने और चुनावी प्रक्रिया रोकने के बाद व्यवधान उत्पन्न हुआ। बढ़ती स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद मतदान अधिकारी को मतदान केंद्र बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि मतदाता केंद्र पर उथल-पुथल मची हुई है।

मणिपुर में गोलीबारी

दूसरी ओर, आज सुबह मणिपुर में एक मतदान केंद्र के पास गोलियां चलाई गईं। ऑनलाइन प्रसारित हो रहे 25 सेकंड के वीडियो में तेजी से दो गोलियों की आवाज आने से पहले हंगामा और लोगों को चिल्लाते हुए दिखाया गया है। फिर तीसरी गोली सुनाई देती है। गोलियों की तड़तड़ाहट चारों ओर फैल गई जो कि मशीन गन से की गई।

यह स्पष्ट नहीं है कि मणिपुर की दो सीटों - आंतरिक मणिपुर और बाहरी मणिपुर में से किस सीट पर गोलियां चलाई गईं। 2019 के चुनाव में इनर सीट बीजेपी के थौनाओजम बसंत कुमार सिंह ने जीती थी।

बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के 21 राज्य और 102 निर्वाचन क्षेत्र सांसदों के अगले समूह को चुनने के लिए वोट डाले गए। 2024 के आम चुनाव देश भर में सात चरणों में होने वाले हैं, जो 1 जून को समाप्त होंगे। लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती और परिणाम की घोषणा 4 जून को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024मणिपुर लोकसभा चुनाव २०२४Imphalलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: 'गांधी परिवार के पुराने भरोसेमंद केएल शर्मा अमेठी से भरेंगे नामांकन': सूत्र

भारतLok Sabha Elections 2024: रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, नामांकन दाखिल करने से पहले करेंगे रोड शो, देखें वीडियो

भारतLok Sabha Elections 2024: ''अमेठी और रायबरेली सीट पर चाहे कोई लड़े, जीतेगी तो भाजपा ही'', केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल-प्रियंका के नाम पर कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "मोदीजी ने 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ करके 22 लोगों को अरबपति बना दिया, हम करोड़ों को करोड़पति बनाएंगे", राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर हमला

भारतLok Sabha Elections 2024: अमेठी में लगे राहुल गांधी और अखिलेश की तस्वीर वाले होर्डिंग, कांग्रेस की ओर से अभी तक घोषित नहीं किया गया उम्मीदवार का नाम

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहे CPI के महासचिव अतुल कुमार अंजान, पिछले कुछ समय से अस्पताल में थे भर्ती

भारतLok Sabha Elections 2024: "देश की बेटियां हार गई, बृजभूषण जीत गया...", साक्षी मलिक ने भाजपा द्वारा कैसरगंज से करणभूषण सिंह को टिकट देने पर कहा

भारतबंगाल के राज्यपाल ने यौन उत्पीड़न के आरोपों पर दी प्रतिक्रिया, कहा- "कोई मुझे बदनाम करके चाहता है चुनावी लाभ"

भारत'इस महीने शुरू होगी CAA के तहत नागरिकता देने की प्रक्रिया', अमित शाह ने दी जानकारी

भारतTMC सांसद ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर एक महिला से 'छेड़छाड़' करने का लगाया आरोप