लाइव न्यूज़ :

Kanshiram: मायावती ने कांशीराम को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग दोहरायी, कहा- दलित हस्तियों का तिरस्कार और उपेक्षा करना उचित नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2024 15:09 IST

Kanshi Ram: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को लंबे इंतजार के बाद वी.पी. सिंह की सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदलित व उपेक्षितों के हितों में मसीहा कांशीराम जी का संघर्ष भी कोई कम नहीं है। कृषि वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की घोषणा की। तीनों महान व्यक्तित्व भारत के रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे।

Kanshi Ram: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को कहा कि जिन भी हस्तियों को भारतरत्न से सम्मानित किया गया उन्हें शुभकामनाएं और सरकार के इस फैसले का स्वागत है लेकिन इस मामले में खासकर दलित हस्तियों का तिरस्कार और उपेक्षा करना उचित नहीं। मायावती ने कांशीराम को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग दोहरायी। मायावती ने 'एक्स' पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''वर्तमान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने जिन भी हस्तियों को भारतरत्न से सम्मानित किया है, उनके फैसले का स्वागत है लेकिन इस मामले में खासकर दलित हस्तियों का तिरस्कार और उपेक्षा करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। सरकार इस ओर भी जरूर ध्यान दे।'' उन्होंने कहा, ''बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को लंबे इंतजार के बाद वी.पी. सिंह की सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

उसके बाद दलित व उपेक्षितों के हितों में मसीहा कांशीराम जी का संघर्ष भी कोई कम नहीं है। उन्हें भी भारतरत्न से सम्मानित किया जाए।'' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पी. वी. नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की घोषणा की।

कांग्रेस ने पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन को ‘भारत रत्न’ (मरोणपरांत) पुरस्कार दिए जाने की घोषणा के बाद शुक्रवार को कहा कि ये तीनों महान व्यक्तित्व भारत के रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन जी भारत के रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे।

उनका योगदान अभूतपूर्व था, जिसका हर भारतीय सम्मान करता है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘स्वामीनाथन फ़ॉर्मूले के आधार पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का क़ानूनी दर्जा दिए जाने पर मोदी सरकार चुप है। प्रधानमंत्री मोदी की हठधर्मिता के कारण 700 किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए, मगर सरकार ने किसानों के साथ वादा खिलाफी की।

आज भी किसान दिल्ली कूच के लिए तैयार बैठे हैं, मगर सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में किसानों को न्याय दिलाया जाना एक मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि, ‘‘ ‘किसान न्याय’ के लिए हमारी मांग है कि स्वामीनाथन फ़ॉर्मूले के आधार पर किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य की क़ानूनी गारंटी दी जाए।

यही पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी और स्वामीनाथन जी को सही मायनों में श्रद्धांजलि होगी।’’ पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी वी नरसिम्हा राव और मशहूर वैज्ञानिक व देश में हरित क्रांति के जनक डॉ एम एस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को खुद ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी।

टॅग्स :कांशी रामभारत रत्नमायावतीबीएसपीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा