लाइव न्यूज़ :

यूडीएफ में आईयूएमएल अहम सहयोगी?, वीडी सतीशन ने कहा-अगर मुस्लिम लीग कमजोर हो जाती है, तो जगह को कौन भरेगा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2026 16:06 IST

नायर सर्विस सोसाइटी (एनएसएस) के महासचिव जी. सुकुमारन नायर और श्री नारायण धर्म परिपालना (एसएनडीपी) योगम के महासचिव वेल्लापल्ली नटेसन ने आरोप लगाया कि उन्हें आईयूएमएल के दबाव में इस पद के लिए चुना गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआईयूएमएल के नेताओं से उनके कार्यालय में मुलाकात कर पार्टी नेतृत्व के साथ चर्चा की।अगर आईयूएमएल कमजोर हो जाती है, तो उस जगह को कौन भरेगा? यह एक बड़ा सवाल है।खुद केरल खतरे में पड़ जाएगा। हमारे बीच भाइयों जैसा नाता है और हम साथ खड़े हैं।

तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के दबाव में उन्हें केरल का मुख्यमंत्री चुने जाने के भाजपा और दो हिंदू संगठनों के दावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा कि वह (आईयूएमएल) संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) में एक अहम सहयोगी है और केरल में धर्मनिरपेक्षता के ताने-बाने को बरकरार रखने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। सतीशन ने यहां आईयूएमएल के नेताओं से उनके कार्यालय में मुलाकात कर पार्टी नेतृत्व के साथ चर्चा की।

उन्होंने कहा, “आईयूएमएल, यूडीएफ राजनीति के ताकतवर केंद्रों में से एक है। हमने टीम यूडीएफ के रूप में काम किया, जो पहले देखने को नहीं मिला था। हम विधानसभा के अंदर और बाहर एक इकाई के रूप में कार्य करते रहे, जिसमें आईयूएमएल के प्रदेश अध्यक्ष सैयद सादिक अली शिहाब थंगल का समर्थन मिला।”

उन्होंने कहा कि यूडीएफ ने एक मजबूत धर्मनिरपेक्ष रुख अपनाया था, जिसे केरल की जनता ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा, ‘‘थंगल उस रुख के पीछे की ताकत रहे। मुनंबम और पल्लुरुथी मुद्दों समेत कई मामलों में कुछ ताकतों ने सांप्रदायिक अभियानों के जरिये समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश की। लेकिन आईयूएमएल और थंगल के रुख ने मुझे आश्चर्यचकित कर दिया।’’

सतीशन ने कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान भी आईयूएमएल नेतृत्व ने इसी तरह का धर्मनिरपेक्ष रुख अपनाया था। उन्होंने कहा कि आईयूएमएल ने हमेशा यूडीएफ के धर्मनिरपेक्ष रुख का समर्थन किया है और पार्टी के किसी भी नेता ने सांप्रदायिक टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा, “अगर आईयूएमएल कमजोर हो जाती है, तो उस जगह को कौन भरेगा? यह एक बड़ा सवाल है।

तब खुद केरल खतरे में पड़ जाएगा। हमारे बीच भाइयों जैसा नाता है और हम साथ खड़े हैं।” अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा सतीशन को मुख्यमंत्री घोषित किए जाने के बाद, भाजपा नेताओं, नायर सर्विस सोसाइटी (एनएसएस) के महासचिव जी. सुकुमारन नायर और श्री नारायण धर्म परिपालना (एसएनडीपी) योगम के महासचिव वेल्लापल्ली नटेसन ने आरोप लगाया कि उन्हें आईयूएमएल के दबाव में इस पद के लिए चुना गया है।

टॅग्स :केरलवदासरी दामोदरन सतीशनMuslim League
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवेणुगोपाल पर हमला हुआ, अब कुछ नहीं किया जा सकता?, एमके राघवन ने कहा-कुछ लोग बहुत खुश?

भारतशपथ ग्रहणः 18 मई को सुबह 10 बजे वीडी सतीशन लेंगे शपथ?, कांग्रेस, आईयूएमएल, केईएम, आरएसपी के विधायक बनेंगे मंत्री?

भारतसतीशन से बेहतर कोई नहीं केरलम के सीएम?, शशि थरूर ने कहा-मैंने उनके साथ प्रचार किया और नियुक्ति से मैं खुश हूं

भारत22 से कम हैं 63?, केरलम में अगले 5 साल तक मुस्लिम लीग शासन?, भाजपा ने साझा किए ‘मीम’

भारतसुशासन और बदलाव का वादा, CM नामित होने के बाद बोले VD सतीशन

भारत अधिक खबरें

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतCBI ने पकड़ी NEET पेपर लीक की 'मास्टरमाइंड' टीचर

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारतनोएडा की प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियां मौके पर