लाइव न्यूज़ :

Bhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 16, 2026 16:25 IST

Bhojshala Verdict: भारतीय सांस्कृतिक इतिहास भी पढ़ें और अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें जिसमें चार पीढ़ी बाद ही उन्हें स्वयं के इसी परंपरा में खड़े रहने का बोध प्राप्त होगा।

Open in App
ठळक मुद्देBhojshala Verdict: सरस्वती जहां भोजशाला में विराजमान थीं, आज भारतीय न्याय संहिता से हिसाब से निर्णय प्राप्त हुआ है।Bhojshala Verdict: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले पर कवि कुमार विश्वास ने कहा कि बहुत ही सौभाग्य का पर्व है।Bhojshala Verdict: भारतीय मनीषा पूरे विश्व में गूंजी, जिस भगवती का उन्हें साक्षात साक्षात्कार हुआ।

मथुराः मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए भोजशाला को देवी वाग्देवी (मां सरस्वती के रूप में पूजनीय) के मंदिर के रूप में मान्यता दी। फैसले के कुछ घंटों बाद ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में परिसर में एकत्रित हो गए, प्रार्थना की, हनुमान चालीसा का पाठ किया और मिठाई बांटी। कई लोगों ने इसे दशकों लंबे कानूनी और धार्मिक संघर्ष में एक ऐतिहासिक क्षण बताया।

भोजशाला मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले पर कवि कुमार विश्वास ने कहा कि बहुत ही सौभाग्य का पर्व है। महाराज भोज जो भारतीय संस्कृति, साहित्य और भारतीय कला के प्रतिपादक माने जाते थे, जिनके माध्यम से भारतीय मनीषा पूरे विश्व में गूंजी, जिस भगवती का उन्हें साक्षात साक्षात्कार हुआ, वे सरस्वती जहां भोजशाला में विराजमान थीं, आज भारतीय न्याय संहिता से हिसाब से निर्णय प्राप्त हुआ है।

मन में बड़ी टीस रहती थी कि कभी वाग्देवी वहां विराजमान हों और हम उनके दर्शन उस भाव से कर सकें और आज ये संभव हो पाया है। AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर उन्होंने कहा कि मैं उनसे आशा करता हूं कि वे भारतीय सांस्कृतिक इतिहास भी पढ़ें और अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें जिसमें चार पीढ़ी बाद ही उन्हें स्वयं के इसी परंपरा में खड़े रहने का बोध प्राप्त होगा।

यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। धार की कई बार यात्रा करना और उस पवित्र स्थल पर मत्था टेकना मेरा व्यक्तिगत सौभाग्य रहा है। आज मेरा हृदय अपार आनंद से भरा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर कहा कि यदि उन्होंने जनता से अपील की है, तो उस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने लोगों से पेट्रोल की खपत कम करने और सोने की खरीद पर रोक लगाने का आग्रह किया है।

बेशक, सत्ताधारी दल के कार्यों में खामियों को उजागर करना और उनके खिलाफ आवाज उठाना विपक्ष का अधिकार है; उन्हें अपना कर्तव्य निभाते रहने दें। श्रद्धालु लड्डू और मिठाई बांटते हुए अपने धार्मिक अधिकारों की बहाली पर खुशी व्यक्त करते दिखे। कई श्रद्धालुओं ने कहा कि इस फैसले ने उन्हें उम्मीद दी है कि अब इस स्थल पर नियमित पूजा-अर्चना सप्ताह भर जारी रहेगी।

टॅग्स :कुमार विश्वासमध्य प्रदेशनरेंद्र मोदीअसदुद्दीन ओवैसीइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी के स्वागत में नीदरलैंड्स में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतभारत में हर महीने 20 बिलियन UPI ट्रांजेक्शन, दुनिया के आधे से ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में, PM मोदी

भारतनीदरलैंड्स में बोले PM मोदी- ऊर्जा संकट और युद्ध ने बढ़ाई चिंता

भारत अधिक खबरें

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतCBI ने पकड़ी NEET पेपर लीक की 'मास्टरमाइंड' टीचर