गोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

By संदीप दाहिमा | Updated: May 16, 2026 16:48 IST2026-05-16T16:45:08+5:302026-05-16T16:48:34+5:30

Gorakhpur International Cricket Stadium: योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (फेज-1) के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में खेल सुविधाओं को तेजी से बढ़ाया जा रहा है।

Gorakhpur International Cricket Stadium foundation yogi adityanath | गोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

गोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

Highlightsगोरखपुर में 46 एकड़ में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियमडबल इंजन सरकार का बड़ा प्रोजेक्ट, गोरखपुर में क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

Gorakhpur International Cricket Stadium: योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (फेज-1) के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में खेल सुविधाओं को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि यह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम करीब 46 एकड़ जमीन में बनाया जाएगा और इसमें लगभग 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। साथ ही पार्किंग की भी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के पास ही 60 एकड़ जमीन इंडोर गेम्स और अन्य खेल गतिविधियों के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में आरक्षित की गई है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है।

Web Title: Gorakhpur International Cricket Stadium foundation yogi adityanath

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे