लाइव न्यूज़ :

52nd International Film Festival: अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में पहली बार OTT प्लेटफार्म भी लेंगे भाग, आज से हो रहा है शुरू

By रुस्तम राणा | Updated: November 20, 2021 12:54 IST

इस फिल्म फेस्टिवल में ऐसा पहली बार होगा जब OTT प्लेटफार्म भाग लेंगे। इसमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जी5, वूट और सोनी लिव जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफार्म भाग लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देफेस्टिवल में 75 फिल्ममेकर्स को किया गया है आमंत्रित95 देशों की लगभग 624 फिल्मों को मिली है एंट्री

गोवा में भारत का 52वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल आज से शुरू होने जा रहा है। यह फेस्टिवल 28 नवंबर 2021 तक चलेगा। इस फिल्म फेस्टिवल में ऐसा पहली बार होगा जब OTT प्लेटफार्म भाग लेंगे। इसमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जी5, वूट और सोनी लिव जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफार्म भाग लेंगे। इसमें 75 युवा फिल्ममेकर को आमंत्रित किया गया है। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी दी। 

 

इन्हें मिलेगा सत्यजीत रे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्म निर्देशक इस्तवान स्जाबो और मार्टिन स्कार्सेसी को सत्यजीत रे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं अभिनेत्री हेमामालिनी और गीतकार प्रसून जोशी को इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय कर रहा फेस्टिवल का आयोजन 

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के फिल्म महोत्सव निदेशालय (डीएफएफ) द्वारा गोवा की राज्य सरकार और भारतीय फिल्म उद्योग के सहयोग से किया जा रहा है। हर साल फिल्म महोत्सव के दौरान भारत और दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ फिल्में दिखाई जाती हैं।

95 देशों की लगभग 624 फिल्मों को मिली है एंट्री

इस समारोह के लिए 95 देशों की लगभग 624 फिल्मों को एंट्री मिली है। कोरोना महामारी के बाद से गोवा में आयोजित होने वाला पहला अंतर्राष्ट्रीय आयोजन है। 

टॅग्स :अनुराग ठाकुरMinistry of Information and Broadcastingगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

क्राइम अलर्टहोमगार्ड जवान दिनेश गौडे की मौत, वन विभाग रिपोर्ट बकवास, फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रभारी घोड़िरेकर ने कहा-शरीर पर चोट के निशान और सींग की चोट

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र