लाइव न्यूज़ :

गुजरात BJP में घमासान, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल दे सकते हैं पद से इस्तीफा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 30, 2017 12:23 IST

नितिन पटेल ने बीजेपी हाईकमान को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

Open in App

गुजरात के उपमुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ पाटीदार नेता न‌ितिन पटेल ने विभागों के आवंटन को लेकर नाराज चल रहे हैं। जिस कारण से उन्होंने अपने कार्यालय का पदभार ग्रहण नहीं किया है। उन्होंने इसके लिए बीजेपी हाईकमान को 3 दिन का अल्टीमेटम दे दिया है। इतना ही नहीं पटेल ने कैबिनेट से इस्तीफा देने की बात भी कही है। हालांकि अगले 2-3 दिनों तक वे पार्टी हाईकमान के फैसले का इंतजार करेंगे।

दरअसल नितिन के पास पिछली सरकार में  वित्त, शहरी विकास, उद्योग और राजस्व मंत्रालय था लेकिन इस बार वित्त मंत्रालय सौरभ पटेल को दे दिया गया है। जबकि नितिन पटेल गुरुवार को हुई  पार्टी कैबिनेट की बैठक में  भी देर पहुंचे थे, खबर के अनुसार नाराज नितिन पटेल को मनाने के लिए खुद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी गए थे जिसके बाद वो 5 बजे शुरू होने वाली बैठक में रात नौ बजे पहुंचे थे।

सौरभ को मंत्रालय मिलने से हैं नितिन नाराज

दरअसल नितिन पटेल की जगह वित्त मंत्रालय सौरभ पटेल को दे दिया गया है। जिस कारण से नितिन नाराज बताए जा रहे हैं। वित्त मंत्रालय पिछली आनंदीबेन पटेल और विजय रुपाणी की सरकार में नितिन पटेल के पास था। पीडब्लूडी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, स्वास्थ्य शिक्षा, नर्मदा, कल्पसर और पाटनगर योजना मंत्रालय दिए गए हैं। ऐसे में देखना होगा अगर पार्टी ने नितिन की मांगे नहीं मानीं तो क्या वह वाकई पार्टी से इस्तीफा दे देंगे।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017गुजरातनितिन पटेलविजय रुपानीबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट