लाइव न्यूज़ :

बिहार में मंगल हुआ अमंगल, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कई जिलों से डूबने से 20 से अधिक की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: November 13, 2019 03:55 IST

छपरा, नवादा, और नालंदा जिले में तीन-तीन लोगों की नदी में डूबकर मौत हुई तो वहीं सीतामढी में चार लोग डूबे गये हैं. अब तक इन हादसों में विभिन्न जगहों से कुल 6 लोग लापता हैं.

Open in App
ठळक मुद्देप्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम नहीं था. न तो पुलिस बल के जवान तैनात किए गए थे और न ही सुरक्षा और सतर्कता को लेकर कोई निर्देश जारी किया गया था.बागमती नदी में चार लोग डूब गए हैं जिनमें तीन का शव बरामद किया गया है और एक व्यक्ति की जान बचा ली गई है. 

बिहार में मंगलवार का दिन अमंगल के रूप में सामने आया और कई जिलों में विभिन्न हादसों में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बिहार में कई जिलों से डूबने के कारण मौत की खबरें लगातार आती जा रही हैं. छपरा, नवादा, और नालंदा जिले में जहां तीन-तीन लोगों की नदी में डूबकर हुई मौत की सूचना है तो वहीं पटना, मोतिहारी व मुजफ्फरपुर में भी दो-दो लोगों की भी डूबने से मौत की खबर है. जबकि सीतामढी में चार लोग डूबे गये.  वहीं, औरंगाबाद और अरवल में एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है. अब तक इन हादसों में विभिन्न जगहों से कुल 6 लोग लापता हैं. आज सुबह कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सीतामढी के बैरगनिया में भी बडा हादसा हुआ है. यहां बागमती नदी में चार लोग डूब गए हैं जिनमें तीन का शव बरामद किया गया है और एक व्यक्ति की जान बचा ली गई है. 

बताया जा रहा है कि कार्तिक पूर्णिमा को लेकर मंगलवार को हजारों की तादाद में लोग यहां जमा थे, लेकिन प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम नहीं था. न तो पुलिस बल के जवान तैनात किए गए थे और न ही सुरक्षा और सतर्कता को लेकर कोई निर्देश जारी किया गया था. बताया जा रहा है कि कार्तिक पूर्णिमा को लेकर सीतामढी के बैरगनिया के रहने वाले राहूल झा, पंकज मिश्रा, सुधांशु मिश्रा और प्रकाश झा नहाने के लिए बागमती नदी के पार चले गए थे. हालांकि पहले से वहां भीड थी, लेकिन गहरे पानी मे जाने की वजह से चारों तेज धार में बह गए.

वहीं, नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के घोसरवा गांव में हुई. यहां कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने के दौरान तीन बच्ची सकरी नदी में डूब गई. तीनों बच्चियों का शव निकाला जा चुका है. जबकि नवादा के सेखोदेवरा स्थित सूर्य मंदिर तालाब में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नहाने गई दो युवती की मौत हो गई. उनको बचाने के क्रम में सोखोदेवरा जेपीएन स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष अविनाश कुमार उर्फ राकेश सिंह की भी डूबकर दर्दनाक मौत हो गई.

उधर, भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के लहंग डुमरिया गांव के पास एक स्कॉर्पियो के खाई में पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक बच्चों का बाल मुंडन कराने के लिए सभी लोग बक्सर के ब्रह्मपुर शिव मंदिर गए थे. रास्ते में गाडी का टायर फट गया जिसकी वजह से तीन लोगों की मौत हो गई.

टॅग्स :बिहारकार्तिक मास
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र