छिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2026 22:47 IST2026-05-15T22:46:22+5:302026-05-15T22:47:30+5:30

Chhindwara District Hospital:भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 184 के तहत दुष्कर्म पीड़िता के अस्पताल पहुंचने के बाद बिना देरी के उसका चिकित्सकीय परीक्षण किया जाना अनिवार्य है।

Chhindwara District Hospital Woman raped uncle waited for 5 hours medical examination Civil Surgeon orders inquiry into the case madhya pradesh police | छिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

सांकेतिक फोटो

HighlightsChhindwara District Hospital: करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित सौंवरी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई।Chhindwara District Hospital: हस्तक्षेप कर चिकित्सकीय परीक्षण करवाया।Chhindwara District Hospital: लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Chhindwara:मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में कथित तौर पर एक दुष्कर्म पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए करीब पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पीड़िता के अनुसार चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने बृहस्पतिवार सुबह यहां से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित सौंवरी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता को जिला अस्पताल लेकर जाने वाली उपनिरीक्षक उषा जावरकर ने बताया कि ड्यूटी डॉक्टर को सूचना दिए जाने के बावजूद उनके समय पर नहीं पहुंचने के कारण उन्हें करीब पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने बताया कि बाद में ‘सिविल सर्जन’ डॉ. सुशील दुबे से संपर्क किया गया, जिन्होंने हस्तक्षेप कर चिकित्सकीय परीक्षण करवाया।

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 184 के तहत दुष्कर्म पीड़िता के अस्पताल पहुंचने के बाद बिना देरी के उसका चिकित्सकीय परीक्षण किया जाना अनिवार्य है। डॉ. दुबे ने बताया कि सूचना मिलने के बाद महिला चिकित्सक को तत्काल परीक्षण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Web Title: Chhindwara District Hospital Woman raped uncle waited for 5 hours medical examination Civil Surgeon orders inquiry into the case madhya pradesh police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे