लाइव न्यूज़ :

Jammu & Kashmir: अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर को मिली पहली एफडीआई

By रुस्तम राणा | Updated: March 19, 2023 21:09 IST

लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने घाटी में 10,000 से अधिक रोजगार सृजित करने की परिकल्पना वाली 500 करोड़ रुपये की एफडीआई परियोजना के लिए भूमि पूजन समारोह किया।

Open in App
ठळक मुद्दे500 करोड़ रुपये की एफडीआई परियोजना के लिए एलजी मनोज सिन्हा द्वारा किया गया भूमि पूजनFDI के तहते श्रीनगर के बाहरी इलाके में एक शॉपिंग मॉल और एक बहुउद्देशीय टॉवर निर्मित होगा

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को निरस्त करने के बाद केंद्र शासित राज्य को पहली बार प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) मिला है। बुर्ज खलीफा के निर्माताओं ने रविवार को जम्मू और कश्मीर में अपना औपचारिक निवेश किया। यह विदेशी निवेश एक शॉपिंग मॉल और एक बहुउद्देशीय टॉवर के रूप में आया है, जिसे श्रीनगर के बाहरी इलाके में निर्मित किया जाएगा। 

लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने घाटी में 10,000 से अधिक रोजगार सृजित करने की परिकल्पना वाली 500 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए भूमि पूजन समारोह किया। जम्मू-कश्मीर में 2019 में केंद्र द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया था। एमार समूह के सीईओ अमित जैन, बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय और नीतू चंद्रा 'भूमिपूजन' और शिलान्यास समारोह में उपस्थित थे। सिन्हा ने एएमएएआर समूह - दुबई मॉल और बुर्ज खलीफा के निर्माताओं से तीन साल की समय सीमा से पहले परियोजना को पूरा करने को कहा है।

सिन्हा ने कहा, "यदि संसद परिसर 1.5 साल के भीतर पूरा किया जा सकता है, तो हम निश्चित रूप से इसके पहले पूरा होने की उम्मीद कर सकते हैं।" वहीं जैन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में उनकी कंपनी के निवेश का रिपल इफेक्ट होगा। उन्होंने कहा कि निवेश किया गया प्रत्येक रुपया नौ रुपये का और निवेश लाएगा। इस 500 करोड़ रुपये के निवेश से 5,000 करोड़ रुपये का निवेश होना चाहिए। वहीं उनसे जब यह पूछा गया कि क्या उनकी कंपनी जम्मू-कश्मीर में अन्य क्षेत्रों में निवेश करने पर विचार कर रही है, इपर जैन ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र की अन्य कंपनियां भी ऐसी संभावनाएं तलाश रही हैं।

"दुबई वर्ल्ड रसद केंद्र स्थापित करने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ एमिरेट्स एयरलाइंस हैं जो यहां अपना केंद्र स्थापित कर सकती हैं।" उन्होंने कहा कि यह परियोजना अभी शुरुआत कर रही है और सऊदी अरब जैसे अन्य देशों से निवेशक ला सकती है। यह पूछे जाने पर कि क्या कश्मीर अगला दुबई हो सकता है, जैन ने कहा, 'क्यों नहीं? आकाश सीमा है और हमें यही लक्ष्य रखना चाहिए।" उन्होंने कहा कि कंपनी स्थानीय लोगों को रोजगार देगी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा 370मनोज सिन्हाएफडीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी