लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election Phase 6: 33,000 पुलिसकर्मी, 51 अर्धसैनिक बल, 17,500 होम गार्ड, बॉर्डर पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

By धीरज मिश्रा | Updated: May 23, 2024 13:24 IST

दिल्ली में शांति पूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए दिल्ली पुलिस के 33,000 पुलिसकर्मी, 51 अर्धसैनिक बल के साथ राजस्थान, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश से आए 17,500 होम गार्ड की ड्यूटी लगाई गई है

Open in App
ठळक मुद्दे25 मई को दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर मतदान आप के चार, कांग्रेस के तीन उम्मीदवार बीजेपी उम्मीदवारों के सामने लड़ रहे हैं चुनाव वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा 4 जून को होगी

Lok Sabha Election: राजधानी दिल्ली में 25 मई को लोकसभा चुनाव के तहत छठे चरण का मतदान होना है। इसके लिए दिल्ली पुलिस की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। दिल्ली में शांति पूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए दिल्ली पुलिस के 33,000 पुलिसकर्मी, 51 अर्धसैनिक बल के साथ राजस्थान, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश से आए 17,500 होम गार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।

दिल्ली पुलिस के डीसीपी चुनाव सेल संजय सहरावत ने बताया कि यहां 2628 मतदान केंद्र हैं जिनमें से 429 अति संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बहुत संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से नजर रखी जाएगी। ड्रोन को किराए पर लिए गए हैं। चूंकि दिल्ली और हरियाणा में एक ही दिन चुनाव होने के कारण अंतरराज्यीय सीमाओं पर बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

इन कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस की एक संयुक्त टीम दिल्ली-हरियाणा सीमा पर नजर रखेगी। डीसीपी ने आगे कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली पुलिस ने करीब 14 करोड़ रुपये नकद बरामद किए, जिसकी जांच की जा रही है कि इस पैसे का इस्तेमाल कहां किया जाना था।

आप ने चार उम्मीदवार, कांग्रेस ने तीन उम्मीदवार मैदान में उतारे

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दिल्ली में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली की चार सीटों पर आम आदमी पार्टी, तीन सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। दिल्ली में सात लोकसभा सीट है। सात सीट पर बीजेपी अकेले चुनाव लड़ रही है।

सात चरण में संपन्न होगा लोकसभा चुनाव

भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार, सात चरण में मतदान संपन्न कराया जाएगा। पहले पांच चरणों का मतदान 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 20 मई को हुआ था। अगले दो दौर का मतदान 25 मई और 1 जून को होगा। वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा 4 जून को होगी।

 

टॅग्स :दिल्लीलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024अरविंद केजरीवालदिल्ली पुलिसBJPसिक्योरिटी बग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल