लाइव न्यूज़ :

आज का रेटः कमजोर मांग के चलते फीके पड़े सोना और चांदी, जानें 16 अगस्त के ताजा भाव

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 16, 2018 08:28 IST

Gold and Silver Price Today: देश के चार महानगरों (दिल्ली,मुंबई, कोलकाता, चेन्नई) में सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव इस प्रकार हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 16 अगस्तः स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग और विदेशों में मंदी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 30 रुपये घटकर 30,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। कल ग्लोबल बाजारों में सोना 17 महीने के निचले स्तर पर आ गया था। वहीं चांदी भी 355 रुपये की गिरावट के साथ 38,715 किलोग्राम के स्तर पर आ गई है।  सर्राफा कारोबारियों ने सोनी की कीमत में कमजोरी के लिए डॉयर के मुकाबले रुपये की कीमत में घटोत्तरी माना है।

इससे पहले 14 अगस्त को देश के चार महानगरों के सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे:- दिल्ली (30,480), मुंबई ( 29,555), कोलकाता (28,505), चेन्नई (28,270) 22 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) रहा। वहीं चार महानगरों में चांदी की कीमतें क्रमशः 38,715; 37,530; 37,800; 40,900 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 

सोने के वायदा भाव में नरमी

सटोरियों के अपनी खरीदारी घटाने से वायदा बाजार में आज सोना 0.08 प्रतिशत घटकर 29,934 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एमसीएक्स पर दिसंबर अनुबंध के सौदों के लिए सोना वायदा भाव 24 रुपये यानी 0.08% की गिरावट के साथ 29,934 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। इसमें 42 लॉट का कारोबार हुआ।इसी प्रकार अक्तूबर डिलीवरी के लिए 863 लॉट के कारोबार में सोना वायदा भाव 20 रुपये यानी 0.07% गिरकर 29,705 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर कल न्यूयॉर्क में सोना भाव 1.49% घटकर 1,193.10 डॉलर प्रति औंस रहा।

टॅग्स :सोना दाम बढ़ोत्तरीचाँदी दाम बढ़ोत्तरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारआज का रेटः सोने और चांदी की कीमतों में फिर उछाल, जानें 19 अगस्त के ताजा भाव

कारोबारआज का रेटः फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक, जानें 18 अगस्त के ताजा भाव

कारोबारदिल्ली में सोना हुआ सस्ता, लेकिन चांदी के बढ़ गए दाम 

कारोबारआज का रेटः जानें 3 अगस्त के ताजा भाव में क्या है सोने चांदी की चमक ?

कारोबारआज का रेटः चांदी फीकी लेकिन सोने की चमक बरकरार, जानें 2 अगस्त के ताजा भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी