आज का रेटः सोने और चांदी की कीमतों में फिर उछाल, जानें 19 अगस्त के ताजा भाव
By आदित्य द्विवेदी | Published: August 19, 2018 08:23 AM2018-08-19T08:23:10+5:302018-08-19T08:23:10+5:30
बाजार बंद होने तक दिल्ली में सोने की कीमत 30,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। तेजी का असर चांदी पर भी देखा गया और वो अपनी चमक बरकरार रखने में कामयाब रही।
नई दिल्ली, 18 अगस्तः स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग में मजबूती और तेजी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना महंगा हुआ। शनिवार को बाजार बंद होने तक दिल्ली में सोने की कीमत 30,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। तेजी का असर चांदी पर भी देखा गया और वो अपनी चमक बरकरार रखने में कामयाब रही। शुक्रवार को बाजार बंद होने तक दिल्ली में चांदी की कीमत करीब 1200 रुपये बढ़कर 38,00 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। देश के चार महानगरों के सर्राफा बाजार में आज सोना-चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे:-
18 अगस्त 2018 को सोना चांदी के बंद भावः-
शहर | सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम) | चांदी का भाव (प्रति किलोग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | 30,250 | 38,000 |
मुंबई | ----- | ------ |
कोलकाता | 28,375 | 37,150 |
चेन्नई | 28,200 | 40,210 |
*19 अगस्त 2018 को बाजार इन्हीं कीमतों से शुरू होगा।
17 अगस्त 2018 को सोना-चांदी का बंद भाव
शहर | सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम) | चांदी का भाव (प्रति किलोग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | 29,315 | 36,875 |
मुंबई | 28,290 | 37,150 |
कोलकाता | 28,040 | 40,000 |
चेन्नई | 28,020 | 39,550 |