लाइव न्यूज़ :

मोदी बायोपिक पर बोले विवेक ऑबेरॉय- शूटिंग के बाद शायद मैं बेहतर इंसान बन जाऊं, बार-बार नहीं मिलता ऐसा मौक

By भाषा | Updated: January 8, 2019 01:55 IST

पीएम नरेन्द्र मोदी बायोपिक: इस फिल्म का पोस्टर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की उपस्थिति में 27 भाषाओं में जारी किया गया।

Open in App

अभिनेता विवेक ऑबेरॉय एक बायोपिक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभाने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के स्वघोषित प्रशंसक ऑबेरॉय ने कहा कि इस तरह के किरदार निभाने का मौका जीवन में कभी-कभी ही मिल पाता है। 

इस बायोपिक का निर्देशन उमंग कुमार कर रहे हैं। इससे पहले कुमार ‘मैरी कॉम’ और ‘सरबजीत’ जैस बायोपिक फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 

इस फिल्म के पोस्टर लॉन्च के मौके पर अभिनेता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद और वह और अच्छे इंसान और अच्छे अभिनेता बनेंगे। 

अभिनेता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं बेहद खुश हूं। आज मैं वह महसूस कर रहा हूं जो 16 साल पहले ‘कंपनी’ फिल्म के दिनों में किया करता था। मुझे उसी तरह की उत्सुकता और भूख (अभिनय की) महसूस हो रही है। ऐसा अवसर किसी भी अभिनेता को कभी कभार ही मिलता है। मेरा विश्वास है कि जब इस फिल्म की शूटिंग खत्म होगी तो मैं अच्छा अभिनेता और एक अच्छा इंसान बन जाऊंगा।' 

इस फिल्म का पोस्टर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की उपस्थिति में 27 भाषाओं में जारी किया गया। खबर के अनुसार बायोपिक के लिए विवेक ने अपनी बॉडी पर मेहनत करनी शुरू कर दी है और इसकी शूटिंग के लिए दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को चुना गया है। इसमें मोदी के जीवन के सभी उतार चढ़ाव को दिखाया जाएगा। इस फिल्म को उमंक कुमार पेश कर रहे हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में मई, 2014 में अभिनेता अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। 

टॅग्स :विवेक ओबेरॉयबायोपिकनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया