लाइव न्यूज़ :

सुपरस्टार रजनीकांत को दिया जाएगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, प्रकाश जावड़ेकर ने की घोषणा

By विनीत कुमार | Updated: April 1, 2021 16:12 IST

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड इस बार रजनीकांत को दिया जाएगा। प्रकाश जावड़ेकर ने एक ट्वीट कर इसकी घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देरजनीकांत को दिया जाएगा 51वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, ज्यूरी ने किया फैसलाप्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर रजनीकांत का नाम पुरस्कार के लिए चयन होने की जानकारी दी

दक्षिण सिनेमा के दिग्गज स्टार रजनीकांत को 51वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी घोषणा की है।  

उन्होंने एक ट्वीट कर कहा, 'हमें इस बात की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भारतीय सिनेमा के सबसे महान अभिनेताओं में से एक रजनीकांत जी को दिया जाएगा। एक अभिनेता, प्रोड्यूसर और स्क्रिनराइटर के तौर पर भी उनका योगदान बेहद अहम है।' 

रजनीकांत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1975 में के बालाचंदर की 'अपूर्वा रागनपाल' से की थी। वे आखिरी बार एआर मुरुगाडोसे की फिल्म 'दरबार' में नजर आए थे।

इसके अलावा उन्होंने बिल्लू, मुथु बाशा, शिवाजी जैसी सुपरहिट फिल्में दी। अपने कई शुरुआती फिल्मों में विलेन की भूमिका में नजर आने रजनीकांत 1978 में आई 'भैरवी' से सुपरस्टार बन गए।

दक्षिण के अलावा हिंदी फिल्मों में भी रजनीकांत नजर आए हैं। उन्होंने 'अंधा कानून' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया और अपने खास सिग्नेर स्टाइल से लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई।

बता दें कि दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड में से एक है। इस साल रजनीकांत के नाम चयन करने वाले ज्यूरी में आशा भोंसले, मोहनलाल, विश्वजीत चटर्जी, शंकर महादेवन, सुभाष घई शामिल थे।

इससे पहले 2018 में अमिताभ बच्चन और 2017 में विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया गया था। रजनीकांत पिछले साल राजनीति में भी कदम रखने के संकेत दे रहे थे। हालांकि दिसंबर में खराब तबीयक के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी लॉन्च करने की संभावनाओं से इनकार कर दिया था।

टॅग्स :दादासाहब फाल्केरजनीकांतप्रकाश जावड़ेकरअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया