लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस से राजनेता बनीं जया प्रदा को मिली जेल की सजा, लगा 5,000 रुपये का जुर्माना; जानें क्या है मामला?

By अंजली चौहान | Updated: August 12, 2023 12:29 IST

अभिनेत्री से नेता बनीं जया प्रदा को चेन्नई की एक अदालत ने छह महीने कैद की सजा सुनाई। इसके साथ उन पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस और राजनेता जया प्रथा को 6 महीने जेल की सजा हुई है उन पर पांच हजार का जुर्माना भी लगा है चेन्नई कोर्ट ने कई साल पुराने मामले में सुनाई सजा

चेन्नई: मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री और राजनेता जया प्रदा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक, उन्हें एक पुराने मामले में जेल की सजा सुनाई गई है। बताया जा रहा है कि दिग्गज अभिनेत्री को चेन्नई की एक कोर्ट ने छह महीने जेल की सजा सुनाई है और पांच हजार का जुर्माना भी लगाया है। 

इस मामले में जया प्रदा की ओर से अपील की गई थी लेकिन इसके बावजूद लेबर गर्वनमेंट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ने उनके खिलाफ केस दायर किया।

चेन्नई कोर्ट ने उनकी अपील को खारिज करते हुए उन पर जुर्माना और जेल की सजा सुनाई है। हालांकि, जया प्रदा की कानूनी टीम की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, एक्ट्रेस पर आरोप है कि उन्होंने अपने थिएटर के श्रमिकों को कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) का पैसा नहीं दिया था। जया प्रदा और उनके भाई राज बाबू जयाप्रदा सिने थिएटर के पार्टनर थे। अपनी रकम न मिलने के बाद कर्मचारियों ने कोर्ट का रुख किया और एक्ट्रेस के खिलाफ  शिकायत दर्ज कराई थी। 

एग्मोर में दूसरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने दोनों को ईएसआई निगम को देय योगदान के भुगतान के वैधानिक दायित्वों का पालन करने में विफल रहने का दोषी ठहराया। 

ईएसआई कॉर्पोरेशन ने जया प्रदा और उनके भाई के खिलाफ 1991 (नवंबर) से 2002 (सितंबर) तक 8,17,794 रुपये का भुगतान न करने पर शिकायत दर्ज की थी। 

ईएसआई ने कहा कि आरोपी ने कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम की धारा 85 (ए) के तहत योगदान का भुगतान न करने का अपराध किया है, जो अधिनियम की धारा 85 (आई) (बी) के तहत दंडनीय है।

बता दें कि अदालत ने आरोपी को शिकायतकर्ता को बकाया राशि का भुगतान करने का आदेश दिया। 

मालूम हो कि दिग्गज अभिनेत्री जया प्रदा हिंदी और तेलुगु फिल्म उद्योगों में सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक हैं। बाद में, उन्होंने फिल्म उद्योग छोड़ दिया और 1994 में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) में शामिल हो गईं और राजनीति में कदम रखा। वह पहले राज्यसभा सांसद और फिर लोकसभा सांसद बनीं। वह 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। 

टॅग्स :जयाप्रदाBJPकोर्टचेन्नईबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'