लाइव न्यूज़ :

Home Ministry Bomb Threat: स्कूल, अस्पताल के बाद गृह मंत्रालय की बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी मिली

By धीरज मिश्रा | Updated: May 22, 2024 18:24 IST

Home Ministry Bomb Threat: स्कूल, अस्पताल के बाद अब दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय के कार्यालाय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्रालय की बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी मिलीपुलिस को भेजे गए मेल को फर्जी करार दिया गया कार्यालाय की जांच में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

Home Ministry BombThreat: स्कूल, अस्पताल के बाद अब दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय के कार्यालाय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार, नई दिल्ली इलाके में नॉर्थ ब्लॉक स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष को बम की धमकी वाला एक मेल मिला था। इंडिया टूडे की खबर के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे धमकी भरा मेल मिलने पर दिल्ली पुलिस हरकत में आई। भवन की गहन तलाशी ली गई। लेकिन पुलिस को इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस ने ईमेल को 'फर्जी' भी करार कर दिया। पुलिस के अनुसार, कहां से यह ईमेल भेजा गया, उसका आईपी पता नहीं चल पाया है।

100 से ज्यादा स्कलों को उड़ाने की धमकी मिली

गृह मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पहले दिल्ली एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इसके बाद नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हालांकि, दिल्ली पुलिस की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। वहीं, मेल को फेक भी बताया गया।

वहीं, स्कूलों के अलावा अस्पतालों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिन अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इनमें डाबरी में दादा देव अस्पताल , हरि नगर में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, दिलशाद गार्डन में गुरु तेग बहादुर अस्पताल, मलका गंज में हिंदू राव अस्पताल और अरुणा आसफ अली सरकारी अस्पताल और राजपुर रोड का हॉस्पिटल शामिल है।

कौन खेल रहा खेल

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि माह के आरंभ में जिस तरह से पहले स्कूल, फिर अस्पताल, एयरपोर्ट के नाम बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जांच में सभी मेल फर्जी पाए गए हैं। हालांकि, पुलिस लगातार खंगाल रही है कि इन मेल का आईपी पता लगाया जा सके। जिससे मेल भेजने वाले लोगों को गिरफ्तार कर सके। मालूम हो कि गृह मंत्रालय ने अपने एक बयान में बम की धमकी मिलने वाले ईमेल को फर्जी बताया था।

टॅग्स :गृह मंत्रालयHome Departmentदिल्लीदिल्ली पुलिसबमबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज