लाइव न्यूज़ :

Nagpur Woman Kills Daughter: बेटी का शव, 4 किलोमीटर चली कलयुगी मां, बेटी के रोने पर गला दबाकर कर दी हत्या

By धीरज मिश्रा | Updated: May 22, 2024 13:14 IST

Nagpur Woman Kills Daughter: नागपुर में एक महिला ने अपनी 3 साल की मासूम की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देबेटी की हत्या के मामले में आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैबेटी के शव के साथ 4 किमी तक सड़कों पर घूमती रहीआरोपी महिला को कोर्ट ने 24 मई तक पुलिस कस्टडी में भेजा

Nagpur Woman Kills Daughter: मां-बेटी का रिश्ता अटूट होता है। लेकिन, एक कलयुगी मां ने इस अटूट रिश्ते को शर्मसार किया है। नागपुर में एक महिला ने अपनी 3 साल की मासूम की हत्या कर दी। इंडिया टूडे की खबर के अनुसार, बेटी की हत्या के मामले में आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक महिला ने अपने पति के साथ झगड़े के बाद अपनी तीन साल की बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी और पुलिस को घटना की सूचना देने से पहले शव के साथ लगभग 4 किमी तक सड़कों पर घूमती रही। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को एमआईडीसी पुलिस थाने की सीमा में हुई। आरोपी महिला की पहचान ट्विंकल राऊत (23) के तौर पर हुई है। आरोपी महिला के पति राम लक्ष्मण राऊत (24) रोजगार की तलाश में चार साल पहले नागपुर आए थे। 

पति-पत्नी में होते थे झगड़े

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, वह एक कागज बनाने वाली कंपनी में काम करते थे। वह एमआईडीसी क्षेत्र के हिंगना रोड पर कंपनी के परिसर में एक कमरे में रहते थे। हालांकि, पति-पत्नी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। आए-दिन दोनों में झगड़े होते थे। इसी कड़ी में सोमवार को दोनों में एक बार फिर झगड़ा हुआ। शाम के वक्त यह झगड़ा हुआ।

दोनों के बीच हो रहे झगड़े के कारण घर के अंदर मौजूद बेटी रोने लगी। इस पर पति से झगड़ा कर रही महिला ने बेटी को उठाया और उसे बाहर लेकर आई। महिला ने यहा पर एक पेड़ के नीचे बच्ची का गला दबाया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

शव को लेकर 4 किलोमीट चली

बच्ची की हत्या करने के बाद वह शव को लेकर सड़क पर चार किलोमीटर तक चली। पुलिस अधिकारी के अनुसार, रात करीब आठ बजे उसने पुलिस को देखा तो उसने इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद बच्ची को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एमआईडीसी पुलिस ने बाद में महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया। महिला को बाद में अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 24 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

टॅग्स :महाराष्ट्रPuneहत्यामर्डर मिस्ट्रीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?