लाइव न्यूज़ :

Pune Porsche horror: दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कुचला, लोगों में गुस्सा, पुलिस वाहन पर फेंकी स्याही, जानें अपडेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2024 17:39 IST

Pune Porsche horror: नाबालिग के पिता को यहां शिवाजी नगर इलाके में स्थित अदालत परिसर में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश करने के लिए लाया जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्दे हिरासत में लेने के बाद मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया था।पुलिस ने बताया कि पोर्शे कार कथित तौर पर नाबालिग चला रहा था।जैसा कि पुलिस ने दावा किया कि दुर्घटना के वक्त वह नशे में था।

Pune Porsche horror: पुणे में तेज रफ्तार लग्जरी कार से दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को कुचलने के आरोपी 17 वर्षीय लड़के के पिता को एक स्थानीय अदालत ले जा रहे पुलिस वाहन पर कुछ लोगों ने स्याही फेंकने का कथित प्रयास किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना करीब ढाई बजे उस समय हुई, जब नाबालिग के पिता को यहां शिवाजी नगर इलाके में स्थित अदालत परिसर में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश करने के लिए लाया जा रहा था।

नाबालिग के पिता को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर से हिरासत में लेने के बाद मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने बताया कि पोर्शे कार कथित तौर पर नाबालिग चला रहा था और जैसा कि पुलिस ने दावा किया कि दुर्घटना के वक्त वह नशे में था।

पुलिस के मुताबिक, कार ने रविवार तड़के पुणे शहर के कल्याणी नगर इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को बुरी तरह से टक्कर मारी थी। पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ''शुरुआती जांच के मुताबिक, किसी संगठन से जुड़े चार से पांच लोगों ने नाबालिग के पिता को ले जा रहे पुलिस वाहन पर स्याही फेंकने का प्रयास किया।'' कार दुर्घटना में अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौत हो गयी थी और दोनों 24 वर्षीय आईटी पेशेवर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और पुणे में काम कर रहे थे।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPune Policeमहाराष्ट्रPune
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप