लाइव न्यूज़ :

Jhunjhunu Murder: 16 मई को घर से 5 लोगों ने युवक को अगवा कर बांध दिया और लाठियों से पीटकर मार डाला, लाठी-डंडों से पीटते हुए वीडियो भी बनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2024 12:50 IST

Jhunjhunu Murder: झुंझुनू पुलिस अधीक्षक राजर्षि वर्मा ने बताया कि 16 मई को एक युवक की हत्या के मामले में आरोपी दीपेंद्र उर्फ चिंटू, प्रवीण कुमार उर्फ पीके, सुभाष उर्फ चिंटू, सतीश उर्फ सुख, प्रवीण उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदीपेंद्र सूरजगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। लाठियों से इतना पीटा उसकी मौत हो गई।लाठी-डंडों से पीटते हुए वीडियो भी बना लिया।

Jhunjhunu Murder: राजस्थान में झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना 16 मई की है। उसके अनुसार आरोपियों ने रामेश्वर वाल्मीकि के साथ मारपीट की और उसका वीडियो बना लिया। घटना के दो वीडियो मंगलवार को वायरल हुए। झुंझुनू के जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि वर्मा ने बताया कि 16 मई को एक युवक की हत्या के मामले में आरोपी दीपेंद्र उर्फ चिंटू, प्रवीण कुमार उर्फ पीके, सुभाष उर्फ चिंटू, सतीश उर्फ सुख, प्रवीण उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया गया है।

उनके अनुसार दीपेंद्र सूरजगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वर्मा ने बताया कि आरोपी वाल्मीकि (27) को उसके घर से अगवा कर एक जगह ले गए जहां उन्होंने उसे बांध दिया और लाठियों से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटते हुए वीडियो भी बना लिया। वर्मा के अनुसार वाल्मीकि के बड़े भाई कालूराम की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानPoliceहत्याजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?