लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Bsf Jawan: 47 डिग्री में जवान ने 48 सेकंड लेकर पकाया पापड़, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: May 22, 2024 18:48 IST

Rajasthan Bsf Jawan: राजस्थान में अगले एक सप्ताह के लिए मौसम विभाग के द्वारा रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक से दो दिनों में एक से दो डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्दे24 घंटे में राजस्थान में तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया बीएसएफ के एक जवान ने तपती रेत में एक पापड़ पकायावीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Rajasthan Bsf Jawan:राजस्थान में अगले एक सप्ताह के लिए मौसम विभाग के द्वारा रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक से दो दिनों में एक से दो डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना है। वहीं, बीते 24 घंटे में राजस्थान में तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया है। आने वाले दो दिनों में यह तापमान 48 से 49 डिग्री तक पहुंच जाएगा। ऊपर आसमान से लेकर नीचे जमीन तक जल रहा है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में बीएसएफ के एक जवान ने तपती रेत में एक पापड़ पकाया है।

48 सेकंड के इस वीडियो में जवान ने रेत के अंदर पापड़ रख दिया। वीडियो के खत्म होने से पहले पापड़ रेत की गर्मी से पक जाता है, जिसे बाहर निकालने के बाद जवान तोड़ कर दिखाता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर कर केपशन लिखा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान राजस्थान के बीकानेर में चिलचिलाती रेत में 'पापड़' भून रहा है, जहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में निवासियों को अगले पांच दिनों में अत्यधिक तापमान के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है। इस वीडियो पर तमाम तरह के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हमारी सुरक्षा के लिए देश के जवान इस भीषण गर्मी में अपनी चिंता के बगैर ड्यूटी में लगे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि हमें गर्व है कि हमारे देश के सैनिक गर्मी में तप रहे हैं।

मालूम हो कि मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए रेड अलर्ट का ऐलान किया है। राजस्थान में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूल बंद का निर्देश भी जारी कर दिया है। हालांकि, सरकार द्वारा सड़कों पर कृत्रिम बारिश कराई जा रही है।

टॅग्स :राजस्थानसीमा सुरक्षा बलवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?