लाइव न्यूज़ :

Tata Motors ने महाराष्ट्र सरकार से मिलाया हाथ, मिलकर चलाएंगे 1000 इलेक्ट्रिक व्हीकल

By सुवासित दत्त | Published: June 01, 2018 11:09 AM

Tata Tigor Electric दिखने में Tata Tigor की तरह ही है। कार में लगा 'EV' का बैज ही दोनों कारों की पहचान को अलग बनाता है।

Open in App

देश की अग्रणी कंपनी टाटा मोटर्स ने महाराष्ट्र सरकार के साथ एक MoU पर हस्ताक्षर किया है जिसके तहत दोनों मिलकर महाराष्ट्र राज्य में 1000 इलेक्ट्रिक व्हीकल चलाएंगे। इनमें पैसेंजर और कमर्शियल इलेक्ट्रिल व्हीकल, दोनों ही शामिल होंगे। Tata Motors जल्द ही राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का सेटअप करेगी।

इंडियन आर्मी के लिए खास तैयार Tata Safari Storme की डिलिवरी शुरू, जानें क्या है इसकी खासियत

टाटा मोटर्स और महाराष्ट्र सरकार के बीच हुए इस समझौते से महाराष्ट्र इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2018 को और बल मिलेगा। इस मौके पर टाटा मोटर्स के सीईओ और एमडी गुएंटनर बश्चेक और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री फडनवीस ने 5 Tata Tigor इलेक्ट्रिक कारों को झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इस टेंडर के तहत टाटा मोटर्स EESL को इलेक्ट्रिक व्हीकल मुहैया कराएंगी।

20 साल बाद बंद हुआ Tata Indica और Indigo का प्रोडक्शन

इस MoU के बारे में जानकारी देते हुए टाटा मोटर्स के सीईओ और एमडी गुएंटनर बश्चेक ने कहा, 'टाटा मोटर्स सरकार के 'ई-मोबिलिटी' विजन में कदम से कदम मिला कर चलना चाहती है। हम महाराष्ट्र सरकार की इस मुहिम से जुड़कर काफी उत्साहित हैं। हम बहुत जल्द भविष्य की ज़रूरतों के हिसाब से खुद को तैयार कर लेंगे।'

Tata Tigor Electric दिखने में Tata Tigor की तरह ही है। कार में लगा 'EV' का बैज ही दोनों कारों की पहचान को अलग बनाता है। Tata Tigor इलेक्ट्रिक में लगे इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम को Electra EV ने तैयार किया है। Electra EV एक ऐसी कंपनी है जो ऑटोमोटिव सेक्टर के लिए इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम का निर्माण करती है। 

टॅग्स :टाटा मोटर्सटाटा टिगॉरइलेक्ट्रिक व्हीकलदेवेंद्र फडनवीसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: एनसीपी की सुप्रिया सुले लड़ेंगी महाराष्ट्र की बारामती सीट से चुनाव, पिता शरद पवार ने किया ऐलान

भारतब्लॉग: आज के वैज्ञानिक युग में भी अंधविश्वास का होना बेहद चिंताजनक

ज़रा हटकेBaramati Battle Lok Sabha Elections: कमलेश्वर मंदिर में एक-दूसरे से आमना-सामना, कुछ यूं मिलीं सुप्रिया और सुनेत्रा, देखें वीडियो

भारतब्लॉग: महत्वाकांक्षा और मजबूरी के बीच मुकाबला!

भारतमहाराष्ट्र: देवेन्द्र फडणवीस ने 'इंडिया ग्लोबल फोरम के NXT10' शिखर सम्मेलन में 'भविष्य की मुंबई' के बारे में की बात

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें