लाइव न्यूज़ :

Lohri 2020: जानें क्या है लोहड़ी का महत्व, कैसे जुड़ा है Dulla Bhatti का नाम

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: January 13, 2020 12:13 PM

Open in App
 लोहड़ी पंजाब के बड़े त्योहारों में से एक है। इसे पंजाब सहित हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि इलाकों में खूब धूमधाम से मनाया जाता है। आम तौर पर ये हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। इस बार भी ये इस दिन मनाया जाएगा। जानकारों के अनुसार अंग्रेजी कैलेंडर को छोड़ दें तो लोहड़ी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश से एक दिन पहले मनाया जाता है। सूर्य इस बार 14 जनवरी की रात को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में लोहड़ी 13 जनवरी को ही मनाई जाएगी। वहीं, कुछ मत ये भी हैं कि लोहड़ी को जनवरी को मनाया जाना चाहिए।इस पर्व से जुड़ी एक कहानी भी है जो दुल्ला भट्टी से संबंधित है। ये कथा अकबर के शासनकाल की है जब दुल्ला भट्टी पंजाब प्रांत का सरदार था। उन दिनों लड़कियों की बाजारी होती थी। जिसका दुल्ला भट्टी ने विरोध किया और सभी लड़कियों को बचाकर उनकी शादी करवाई। तभी से लोहड़ी के दिन दुल्ला भट्टी की कहानी सुनने और सुनाने की परंपरा है। एक कहानी ये भी है कि लोहड़ी और होलिका दोनों बहने थीं। जिसमें लोहड़ी व्यवहार की अच्छी थी पर होलिका नहीं। होलिका अग्नि में जल गई और लोहड़ी बच गई। इसके बाद से पंजाब में उसकी पूजा होने लगी और उसी के नाम पर लोहड़ी का पर्व मनाया जाने लगा।एक काहनी के अनुसार देवी सती के आत्मदाह के बाद भगवान शिव ने दक्ष प्रजापति को कठोर दंड दिया। दक्ष को जब अपनी भूल का अहसास हुआ तो उन्होंने भगवान शिव से क्षमा मांगी और जब देवी सती ने पार्वती रूप में अगला जन्म लिया तो उन्होंने देवी पार्वती को उनके ससुराल में लोहड़ी के अवसर पर उपहार भेजकर अपनी भूल सुधारने का प्रयास किया। उस समय से लोहड़ी पर नवविवाहित कन्याओं के लिए मायके से वस्त्र और उपहार भेजा जाता है।
टॅग्स :लोहड़ीमकर संक्रांति
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVivah Muhurat 2024: फिर शुरू हुआ शादी का सीजन, बजने लगी शहनाइयां, देंखें जनवरी से मार्च तक शादी की शुभ तिथियां

भारतMakar Sankranti 2024: पीएम मोदी ने खिचड़ी पर गायों को बड़े प्यार से खिलाई घास, गौसेवा करते हुए तस्वीरें वायरल

पूजा पाठMakar Sankranti 2024: बेहद खास होता है मकर संक्रांति का पर्व, जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य

पूजा पाठMakar Sankranti Festival 2024: खिचड़ी पर ऐसे बनाएं तिल और मावा के स्वादिष्ट लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी

पूजा पाठUttarayan 2024 Date: जानें उत्तरायण पर्व की तिथि, क्या इसका है इतिहास और महत्व

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 29 February: आज फरवरी माह का आख़िरी दिन किन राशियों के लिए है भाग्यशाली, पढ़ें राशिफल

पूजा पाठआज का पंचांग 29 फरवरी 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 28 February: आज पैसा उधार देने से बचें मिथुन राशि के जातक, जानें क्या है आपकी राशि का भविष्य

पूजा पाठआज का पंचांग 28 फरवरी 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठGriha Pravesh Muhurat March 2024: मार्च में गृह प्रवेश के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, देखें आपके लिए कौन सा दिन रहेगा अच्छा