लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "मोदी जीते तो देश में दीपावाली मनेगी, कांग्रेस जीती तो पाकिस्तान में जश्न होगा", योगी आदित्यनाथ ने पाक नेता फवाद चौधरी द्वारा की गई 'राहुल गांधी की तारीफ' पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 3, 2024 13:28 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उस समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जबरदस्त हमला किया, जब पार्टी ने उन्हें यूपी की रायबरेली सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जबरदस्त हमला कियासीएम योगी ने पाक नेता फवाद चौधरी द्वारा की गई राहुल गांधी की तारीफ को मुद्दा बनायाफवाद चौधरी की तारीफ से पता चलता है कि 'कांग्रेस का हाथ, देश के दुश्मन के साथ' है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उस समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जबरदस्त हमला किया, जब पार्टी ने उन्हें यूपी की रायबरेली सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सीएम योगी ने पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी द्वारा की गई राहुल गांधी की तारीफ को मुद्दा बनाते हुए सवाल खड़ा किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने पाक नेता चौधरी द्वारा की गई राहुल गांधी की प्रशंसा का पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जबरदस्त हमला बोला है।

सीएम योगी ने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता फवाद चौधरी के कथित तौर पर राहुल के समर्थन में की गई वायरल पोस्ट का हवाला देते हुए कहा, "दुश्मन देश के नेता का पोस्ट इस बात का सबूत है कि कांग्रेस देश के कट्टर दुश्मनों के साथ मिली हुई है।"

यूपी के सीएम ने कहा, "पाक नेता का पोस्ट इस बात का सबूत है कि हमारे दुश्मन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रगति और देश के सकारात्मकता के माहौल को खराब करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "हमारे कट्टर दुश्मन चुनाव के समय देश में अशांति और फूट फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि पूरा देश पीएम मोदी के साथ खड़ा है। लोगों को देखना चाहिए कि दुश्मनों द्वारा राहुल को बढ़ावा देने के कैसे जबरदस्त प्रयास किए जा रहे हैं। पाकिस्तान के एक पूर्व प्रधानमंत्री, जो पहले पुलवामा में हमारी सेना पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले के समर्थन में सामने आए थे। वे भी राहुल गांधी के पक्ष में बोल रहे हैं। ऐसी घटनाओं से यही पता चलता है कि 'कांग्रेस का हाथ, देश के दुश्मन के साथ' है।

सीएम योगी ने कहा, "अगर पीएम मोदी इन आम चुनावों में जीतते हैं, तो देश में दीपावाली जल्दी आएगी और लोग जश्न मनाएंगे। हालांकि, अगर कांग्रेस इन चुनावों में जीतती है तो पाकिस्तान में लोग जश्न मनाएंगे। हमारे लोगों को समझना होगा दुश्मनों के गुप्त मंसूबों को।''

उन्होंने कहा, "आजादी के बाद से कांग्रेस अपने चुने हुए रास्ते से भटक गई है। अब वे चुनावी लाभ के लिए देश और लोगों को विभाजित करने में संकोच नहीं करते हैं। यह उनकी तुष्टिकरण की राजनीति थी, जिसने अलगाववाद और आतंकवाद को जड़ें जमाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने की अनुमति दी।"

यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा, "यह कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों के कारण था कि नक्सली आतंक ने देश में अपनी जड़ें जमा लीं। हालांकि पीएम मोदी के प्रयासों से पिछले 10 वर्षों में आतंकवाद और नक्सलवाद पर लगाम लगाई जा सकी। लोग पीएम मोदी के साथ हैं।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४योगी आदित्यनाथकांग्रेसBJPराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की