Griha Pravesh Muhurat March 2024: मार्च में गृह प्रवेश के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, देखें आपके लिए कौन सा दिन रहेगा अच्छा

By रुस्तम राणा | Published: February 27, 2024 03:57 PM2024-02-27T15:57:42+5:302024-02-27T15:57:42+5:30

Griha Pravesh Muhurat March 2024: यदि आप मार्च 2024 में अपने नए भवन में गृह प्रवेश करना चाहते हैं, आपको इस माह के गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त और तारीखों के बारे में जान लेना चाहिए।

Griha Pravesh Muhurat March 2024 March mein Griha Pravesh muhurat | Griha Pravesh Muhurat March 2024: मार्च में गृह प्रवेश के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, देखें आपके लिए कौन सा दिन रहेगा अच्छा

Griha Pravesh Muhurat March 2024: मार्च में गृह प्रवेश के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, देखें आपके लिए कौन सा दिन रहेगा अच्छा

Griha Pravesh Muhurat March 2024: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, गृह प्रवेश के लिए शुभ नक्षत्र रेवती रोहिणी, मृगशिरा, चित्रा, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद और अनुराधा हैं। जबकि इस शुभ कार्य के लिए शुभ दिन शुक्रवार, गुरुवार, बुधवार और सोमवार होते हैं। इसके साथ ही किसी भी मा​ह के शुक्ल पक्ष की एकादशी, त्रयोदशी, दशमी, सप्तमी, षष्टी, पंचमी, तृतीया और द्वितीया तिथियां गृह प्रवेश के लिए शुभ मानी जाती हैं। अब मार्च शुरू होने जा रहा है। यदि आप मार्च 2024 में अपने नए भवन में गृह प्रवेश करना चाहते हैं, आपको इस माह के गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त और तारीखों के बारे में जान लेना चाहिए।

मार्च 2024 के गृह प्रवेश मुहूर्त

2 मार्च, दिन: शनिवार
मुहूर्त: दोपहर 02:42 बजे से अगली सुबह 06:44 बजे तक
त्रिपुष्कर योग: 07:53 से 14:42 बजे तक
रवि योग: 06:45 से 14:42 बजे तक
नक्षत्र: विशाखा – 14:42 तक, उसके बाद अनुराधा

6 मार्च, दिन: बुधवार 
मु​हूर्त: दोपहर 02:52 बजे से अगली सुबह 04:13 बजे तक
नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा – 14:52 तक, फिर उत्तराषाढ़ा

11 मार्च, दिन: सोमवार 
मुहूर्त: सुबह 10:44 बजे से अगली सुबह 06:34 बजे तक
नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद – 23:02 तक, फिर रेवती
योग: शुभ – 11:58 तक, फिर शुक्ल

15 मार्च, दिन: शुक्रवार
मुहूर्त: रात 10:09 बजे से अगली सुबह 06:29 बजे तक
नक्षत्र: कृत्तिका – 16:08 तक, उसके बाद रोहिणी
योग: प्रीति – 19:46 से
रवि योग – 06:31 से 16:08

16 मार्च, दिन: शनिवार
मुहूर्त: सुबह 06:29 बजे से रात 09:38 बजे तक
नक्षत्र: रोहिणी – 16:05 तक, फिर मृगशिरा
योग: प्रीति – 18:08 तक, उसके बाद आयुष्मान्
द्विपुष्कर योग: 16:05 से 21:38
सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:29 से 16:05
अमृत सिद्धि योग: 06:29 से 16:05

27 मार्च, दिन: बुधवार
मुहूर्त: सुबह 06:17 बजे से शाम 04:16 बजे तक
नक्षत्र: चित्रा – 16:16 तक, उसके बाद स्वाति

29 मार्च, दिन: शुक्रवार
मुहूर्त: रात 08:36 बजे से अगली सुबह 06:13 बजे तक
नक्षत्र: विशाखा – 20:36 तक, फिर अनुराधा
योग: वज्र – 23:12 तक, उसके बाद सिद्धि
सर्वार्थ सिद्धि योग: 20:36 से 06:13, मार्च 30

30 मार्च, दिन: शनिवार
मुहूर्त: सुबह 06:13 बजे से रात 09:13 बजे तक
नक्षत्र: अनुराधा – 22:03 तक, फिर ज्येष्ठा
योग: सिद्धि – 22:47 तक
रवि योग: 22:03 से 06:12, मार्च 31 

Web Title: Griha Pravesh Muhurat March 2024 March mein Griha Pravesh muhurat

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे