लाइव न्यूज़ :

Solar Eclipse 21 June LIVE Telecast: यहां देखें सूर्य ग्रहण का सीधा प्रसारण, इन बातों का रखें ख्याल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 21, 2020 12:51 PM

Open in App
साल का पहला सूर्य ग्रहण २०२० (Surya Grahan) आज रविवार (21 जून 2020) को सुबह 9:15 बजे शुरू हो चुका है। ग्रहण दोपहर बाद 03:04 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण का मध्य 12:10 के आसपास रहेगा। इस समय सूर्य एक वलय/फायर रिंग/चूड़ामणि के रूप में नजर आएंगे। सूर्य ग्रहण के दौरान भारत के कई शहरों में सूर्य का घेरा एक चमकती अंगूठी की तरह नजर आएगा। इससे पहले वर्ष 1995 में इस तरह का ग्रहण देखा गया था। ज्योतिषियों के मुताबिक लगभग 05 घंटे 49 मिनट तक यानी करीब 6 घंटे के इस ग्रहण (Solar Eclipse) में ग्रहों के संयोग से कई परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिषों की मानें तो महामारी के दौर में लगने वाला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) काफी अशुभ है। ये न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में रोग और महामारी वाला ग्रहण साबित हो सकता हैष सूतक काल के दौरान पूजा घर और मंदिरों के पट बंद रहते हैं। सूतक काल लगने से पहले ही अपने देवी देवताओं की पूजा कर उनके पट बंद कर देना चाहिए। सूतककाल खत्म होने के बाद लोग मंदिर और पूजा घरों को फिर से खोलते हैं। मूर्तियों पर गंगाजल छिड़क कर उन्हें पवित्र किया जाता है और विधिवित पूजा पाठ पहले की तरह शुरू हो जाती है। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के स्वायत्त संस्थान आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान (एआरआईईएस या एरीज) सूर्य ग्रहण का सोशल मीडिया पर लाइव टेलिकास्ट करेगा।
टॅग्स :सूर्य ग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: प्राचीन भारतीय जानते थे सूर्य का विज्ञान

पूजा पाठGrahan 2024: कब लगेगा नए साल में ग्रहण, जानें समय और सूतक काल, 2024 में 4 ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा, आखिर क्या हो सकता है असर

पूजा पाठभोजन को लेकर क्या कहते हैं सनातन धर्म के नियम? जानिए किस समय भोजन नहीं करना चाहिए

पूजा पाठChandra Grahan 2023: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कितने बजे दिखेगा

पूजा पाठChandra Grahan 2023 धार्मिक गतिविधियों को कैसे प्रभावित करता है,राम मंदिर के पुजारी ने बताया

भारत अधिक खबरें

भारतBudget 2024 Live: हुड़दंग और शरारतपूर्ण व्यवहार करने वालों को लोकतंत्रप्रेमी याद नहीं रखेंगे, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को दिया कड़ा संदेश, देखें वीडियो

भारतमहाराष्ट्र: शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक अनिल बाबर का निधन, शोक में महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक रद्द की गई

भारतदिल्ली लगातार तीसरे दिन घने कोहरे की चपेट में, कम दृश्यता के कारण हवाई उड़ानें और ट्रेनों का आवागमन हुआ बाधित

भारत"अरविंद केजरीवाल ने हेमंत सोरेन को दिल्ली से बनारस 'भागने' में मदद की, और वहां से...", भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का दावा

भारत"लोगों के लिए नरेंद्र मोदी 'सेल्फ मेड' हैं और राहुल गांधी 'वंशवादी' हैं", चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा