लाइव न्यूज़ :

Mukesh Ambani बने दादा, Akash Ambani और Shloka Ambani के घर बेटे का जन्म

By गुणातीत ओझा | Updated: December 10, 2020 23:01 IST

Open in App
ठळक मुद्देमुकेश अंबानी अब नई जिम्मेदारी के साथ और नई भूमिका में नजर आएंगे।आज सुबह 11 बजे उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने बेटे को जन्म दिया।
मुकेश अंबानी के घर गूंजी किलकारी आया नन्हा मेहमानरिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अब नई जिम्मेदारी के साथ और नई भूमिका में नजर आएंगे। आज सुबह 11 बजे उनके बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) की पत्नी श्लोका (Shloka Mehta) ने बेटे को जन्म दिया। अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने बताया कि भगवान कृष्ण की कृपा से श्लोका और आकाश अंबानी आज माता-पिता बन गए। उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी पहली बार दादा-दादी बनकर बहुत खुश हैं। नए सदस्य के आने से मेहता और अंबानी परिवार के खुशी का ठिकाना नहीं है।आपको आकाश और श्लोका की शादी तो याद ही होगी। इस वीवीआईपी शादी में देश के दिग्गज फिल्म सितारों ने मेहमानों को खाना भी परोसा था। अगर आपको याद नहीं तो याद दिला दे कि पिछले साल मार्च में आकाश और श्लोका की शादी हुई थी। आकाश और श्लोका स्कूल फ्रेंड रहे हैं। दोनों की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री कंप्लीट की थी। श्लोका सोशल वर्कर भी हैं। उन्होंने 2015 में कनेक्ट फॉर नाम से एनजीओ शुरू किया था, जो कि जरूरतमंदों को शिक्षा, भोजन और घर उपलब्ध कराता है। आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में रखा गया था जो तीन दिन तक चला था। इसमें तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।मुकेश अंबानी ने पिछले साल खरीदी थी टॉय चेनमुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने पिछले साल करीब 620 करोड़ रुपये में ब्रिटेन के खिलौना ब्रांड हैमलेज ग्लोबल होल्डिंग्स लिमिटेड को खरीदा था। तब लोग सोशल मीडिया पर मजाक कर रहे थे कि मुकेश अंबानी अपने आने वाले ‘नए मेहमान’ के लिए पहले से ही खिलौने इकट्ठा कर रहे हैं। 
टॅग्स :मुकेश अंबानीरिलायंसनीता अंबानीआकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार