लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: मौजपुर बाबरपुर का अब क्या हाल हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 29, 2020 16:16 IST

Open in App
मौजपुर बाबर की सड़क दौड़ती भागती गाड़ियों के साथ जिंदगी भी पटरी पर लौटने लगी है. इस इलाके में कुछ पहले पथराव था, खून खराबा था. जान खतरें में थी जिंदगी घर में कैद थी. लेकिन अब हालात बेहतर हो रहे हैं. बच्चियां स्कूल जाने के लिए लोग काम पर जा रहे हैं. दंगों के स्यान जख्म देखे जा सकते हैं लेकिन जिंदगी की गाड़ी तो चलानी है. खून से सनी सड़कों पर लोग उम्मीद वापस लौट रही हैं.राघव डेयरी पर बत्ती जली हुई है. दूध उतारा जा रहा ताकि घरों में चूल्हे जले, बच्चों को दूध मिल सके. गाड़ी आगे बढ़े. सड़कों से दरिंदे गायब हैं. ये दिल्ली है दोबारा खड़ी है,  चल रही है अपने पैरों पर. अपनी जरूरत का सामान लेने आए लोग दिल्ली की दूसरी कहानी कहते हैंसब कुछ शांत दिख रहा है, दंगाई भले ही गायब से लेकिन वर्दी की मौजूदगी खौफ की कहानी बताने के काफी हैं.  दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाके शिवविहार में अभी भी धारा 144 लागू हैं. यहां सुरक्षा बलों की तैनाती है. कम से कम इस इलाके में हिंसा की कोई ताज़ा घटना नहीं हुई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर नफरत फैलने वाली बहुत सी अफवाहें हैं जिसकी दिल्ली सरकार भी मॉनिटरिंग कर रही है . सरकार ने आगाह किया है अगर ऐसी कोई खबर आपको मिले दिल्ली सराकर को उसकी जानकारी दे. इसके लिए दिल्ली सरकार एक वॉटसएप्प नंबर जारी करेगी. जिस पर मिली शिकायतों की एक अधिकारी जांच करेगा. और सही पाए जाने पर कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस को भेज दी जाएंगी. अब तक दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर कुल 148 प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं तथा 630 लोगों को गिरफ्तार किया गया है या हिरासत में लिया गया है.  दिल्ली पुलिस ने फारेंसिक साइंस लेब्रोटरी की टीमों को बुलाया गया है और जहां हिसां हुई हैं वहां का फिर से मुआयना किया जा रहा है. दर्ज कुल मामलों में 25 मामले हथियार कानून के तहत दर्ज किए गए हैं. दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता का कहना है हमने स्थिति पर काबू पा लिया है और हालात सामान्य हो रहे हैं.  दिल्ली पुलिस का कहना है कि अब अमन समितियों के साथ करीब 400 बैठकें की हैं.  दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 42 लोगों की मौत हो गयी है और सांप्रदायिक संघर्षों में 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके जाफराबाद, मौजपुर, चांदबाग, खजूरी  खास और भजनपुरा शामिल हैं. 
टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली क्राइमकैब प्रोटेस्टजाफराबाद हिंसादिल्ली पुलिसशाहीन बाग़ प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र