लाइव न्यूज़ :

Covid 19: पिछले 24 घंटे में Coronavirus के 6,977 नये मामले, Maharashtra और Gujarat का बुरा हाल

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: May 25, 2020 12:06 PM

Open in App
देश में कोरोना वायरस के कारण 154 और लोगों के जान गंवाने के साथ ही सोमवार को इससे मरने वाले लोगों की संख्या 4021 हो गई और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,38,845 हो गई। ये मौतें रविवार सुबह से सोमवार सुबह के बीच हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय 77,103 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है जबकि 57,720 लोग स्वस्थ हो गए और एक मरीज देश छोड़कर चला गया। कुल संक्रमितों में 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं।इस वायरस से सबसे अधिक 1635 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद गुजरात में 858, मध्य प्रदेश में 290, राजस्थान में 163, दिल्ली में 261, उत्तर प्रदेश में 161 और आंध्र प्रदेश में 56 लोगों की मौत हुई है।पश्चिम बंगाल में मृतकों की संख्या 272 हो गई है। तमिलनाडु में मृतकों की संख्या 111 है जबकि कर्नाटक में इस महामारी से 42 मरीजों की मौत हुई है।पंजाब में 40 लोगों को इस महामारी से जान गंवानी पड़ी है जबकि जम्मू कश्मीर में 21, केरल में चार, हरियाणा में 16, झारखंड चार लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तीन-तीन मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे अधिक 50,231 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। इसके बाद गुजरात में 14056, दिल्ली में 13418 और मध्य प्रदेश में 6665 मामले हैं। राजस्थान में 7028 मामले सामने आए हैं। तमिलनाडु में 16277 और उत्तर प्रदेश में 6268 मामले हैं। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 2883 है जबकि तेलंगाना में 1,854 मामले हैं।
टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यविशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगली महामारी कभी भी आ सकती है, रिपोर्ट का दावा

स्वास्थ्यCorona Havoc-lockdown 24 March 2020: 24 मार्च की तारीख इतिहास में दर्ज, कोरोना कहर के कारण देशभर में लॉकडाउन, जानें ब्योरा

स्वास्थ्यCOVID-19: वैज्ञानिकों ने दी खुशखबरी, असरदार एंटीवायरल दवाएं खोजीं, भविष्य में कोविड-19 संक्रमण के प्रकोप को रोकने की क्षमता, जानें कैसे करेगा काम

स्वास्थ्यCOVID-19 Update: एक दिन में कोविड-19 के 105 नए केस, 24 घंटे की अवधि में पंजाब में वायरस से एक की मौत, जानें अपने राज्य का हाल

भारतLokmat Maharashtrian of the Year Awards 2024: आईएएस अधिकारी भूषण गगरानी को लोकमत ने विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस लोगों को 'आरक्षण' के नाम पर गुमराह करने की कोशिश कर रही है", केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद पर दर्ज हुआ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला, लगा आपत्तिजनक बयान देने का आरोप

भारतसाल्मोनेला के कारण अक्टूबर 2023 से अमेरिका ने खारिज कर दिया एमडीएच निर्यात का 31 फीसदी: रिपोर्ट

भारतडॉ. विजय दर्डा का ब्लॉग: चुनाव है...सभ्यता का गला मत घोंटिए!

भारतLok Sabha Elections 2024: 'क्या मैं हिंदी में बात कर सकता हूं', पीएम मोदी ने कर्नाटक में 'दिल से दिल' के बंधन के बारे में बात की