राष्ट्रीय जनता दल भारत की एक राजनीतिक पार्टी है। बिहार से निकले राजनेता लालू प्रसाद यादव ने इसे 5-7-1997 को की थी। इस दल ने भारतीय राज्य बिहार में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाने में भी सफल रही। लोकसभा चुनाव में पार्टी मैदान में उतरती है। इसी पार्टी के नेता केंद्र में रेल मंत्री भी रहे हैं। फिलहाल पार्टी का नेतृत्व लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव कर रहे हैं। युवा राष्ट्रीय जनता दल इसी पार्टी का युवा संगठन है। राष्ट्रीय जनता दल का बिहार में मजबूत जनाधार है। साथ ही पार्टी आसपास के कई अन्य राज्यों में भी उम्मीदवार उतारती है। Read More
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी समस्याओं का फीड बैक लेने 12 फरवरी से यात्रा पर निकल रहें हैं। जीतनराम मांझी अपनी यात्रा नवादा से शुरू करेंगे और उनकी यात्रा का नाम 'जन सम्पर्क यात्रा' होगा। ...
जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा के बयान पर पलटवार करते हुए राजद ने साफ कर दिया है कि तेजस्वी यादव को पहले ही बिहार की जनता अपना मुख्यमंत्री मान चुकी है। ...
उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर कहा है कि वह नीतीश कुमार से तमाम मुद्दों पर किसी भी समय बातचीत के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने ये भी साफ किया कि उन्हें किसी भी सूरत में राजद नेता तेजस्वी यादव का नेतृत्व कभी भी स्वीकार नहीं होगा। ...
उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जदयू नीतीश कुमार की पार्टी नहीं है बल्कि शरद यादव ने जदयू को बनाया था। नीतीश ने अपनी समता पार्टी का जदयू में विलीन किया था। इसके बाद जिस शरद यादव ने जदयू को बनाया उन्हीं को भगाकर कब्जा कर लिया। ...
सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया है कि राज्य की सरकार माफिया से मिली हुई है और उसके अधिकारी खाद की तस्करी करा रहे हैं। नीतीश कुमार लोगों के आंख में धूल झोंकना बंद करें और बिहार की सत्ता नौजवानों के हाथ सौंपे। ...