"नीतीश कुमार लोगों के आंख में धूल झोंकना बंद करें और बिहार की सत्ता नौजवानों के हाथ सौंपे", राजद विधायक का मुख्यमंत्री पर जोरदार हमला

By एस पी सिन्हा | Published: February 5, 2023 08:31 PM2023-02-05T20:31:19+5:302023-02-05T20:31:19+5:30

सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया है कि राज्य की सरकार माफिया से मिली हुई है और उसके अधिकारी खाद की तस्करी करा रहे हैं। नीतीश कुमार लोगों के आंख में धूल झोंकना बंद करें और बिहार की सत्ता नौजवानों के हाथ सौंपे।

"Nitish Kumar should stop throwing dust in the eyes of the people and hand over the power of Bihar to the youth", RJD MLA Sudhakar singh slams Chief Minister | "नीतीश कुमार लोगों के आंख में धूल झोंकना बंद करें और बिहार की सत्ता नौजवानों के हाथ सौंपे", राजद विधायक का मुख्यमंत्री पर जोरदार हमला

"नीतीश कुमार लोगों के आंख में धूल झोंकना बंद करें और बिहार की सत्ता नौजवानों के हाथ सौंपे", राजद विधायक का मुख्यमंत्री पर जोरदार हमला

Highlightsसुधाकर सिंह ने आरोप लगाया है कि राज्य की सरकार माफिया से मिली हुई हैउन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के अधिकारी खाद की तस्करी करा रहे हैंबोले- तीश की निकम्मी सरकार के कारण सूबे के 4 करोड़ नौजवान रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन कर गए

पटना: राजद के द्वारा नोटिस दिये जाने के बावजूद पूर्व मंत्री व राजद विधायक सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सरकार पर हमला बोलना नहीं छोड़ा है। उन्होंने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अपनी ही सरकार पर जमकर हमला बोला है। सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया है कि राज्य की सरकार माफिया से मिली हुई है और उसके अधिकारी खाद की तस्करी करा रहे हैं। नीतीश कुमार लोगों के आंख में धूल झोंकना बंद करें और बिहार की सत्ता नौजवानों के हाथ सौंपे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुधाकर सिंह रविवार को पूर्वी चंपारण के ढाका प्रखंड के गोरगावा स्थित झंडा मैदान में आयोजित किसान पंचायत में पहुंचे थे। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। सुधाकर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के अधिकारी माफिया से मिलीभगत कर बिहार के खाद को नेपाल भेज रहे हैं और यहां के किसानों को समय से खाद नहीं मिल पा रहा है। नीतीश की निकम्मी सरकार के कारण सूबे के चार करोड़ नौजवान रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन कर गए। नीतीश कुमार की सरकार बनते ही किसानों से मंडी छीन ली गई। 

उन्होंने कहा कि किसी के झांसे में नहीं आना है। बिहार में सड़क नाम की कोई चीज नहीं है। बिहार का विकास गांवों तक पहुंचते-पहुंचते गुम हो जाता है। सुधाकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को बिहार की सत्ता अब नौजवानों के हाथ में सौंप देनी चाहिए। नीतीश कुमार बिहार के लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम करते हैं। राज्य में शिक्षा का भी बुरा हाल है। स्कूलों में शिक्षक पढ़ाने नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के विकास के बिना राज्य और देश का विकास संभव नहीं है।
 

Web Title: "Nitish Kumar should stop throwing dust in the eyes of the people and hand over the power of Bihar to the youth", RJD MLA Sudhakar singh slams Chief Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे