रनबीर कपूर हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। रनबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और अभिनेत्री रहे हैं। रनबीर के फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'सांवरिया' (2007) से हुई थी । रणबीर को रॉकस्टार (2011) व बर्फी (2012) जैसी फिल्मों के लिए जमकर सराहा गया था। वो सबसे ज्यादा फीस लेने वालों की सूची में भी शामिल हैं। उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं जिसमें 5 फिल्मफेयर पुरस्कार भी शामिल हैं।