लाइव न्यूज़ :

केरल कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री का 'कोविड रानी' कहकर उड़ाया मजाक, बयान पर जमकर विवाद

By भाषा | Updated: June 20, 2020 05:18 IST

केरल में कोरोना वायरस से 2,696 लोग संक्रमित हैं। राज्य में खतरनाक कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 21 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के वित्त मंत्री टी एम थॉमस आइजेक ने कहा- क्या कोई नेता इतना नीचे गिर सकता है? मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कांग्रेस केरल अध्यक्ष एम रामचंद्रन से सार्वजनिक माफी की मांग की है।

तिरुवनंतपुरम:  कांग्रेस केरल अध्यक्ष एम रामचंद्रन ने शुक्रवार (19 जून) को एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा “कोविड रानी” का खिताब पाना चाहती हैं। रामचंद्रन के इस बयान के बाद माकपा की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने रामचंद्रन के बयान को लैंगिक भेदभाव करने वाला बताया और इसके लिए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा। रामचंद्रन ने यह भी कहा कि निपाह विषाणु फैलने के दौरान शैलजा कोझिकोड में “अतिथि कलाकार” बन कर गई थीं और उन्होंने ‘निपाह राजकुमारी’ बनने का प्रयास किया था।

राज्य के वित्त मंत्री टी एम थॉमस आइजेक ने की कड़ी आलोचना

राज्य के वित्त मंत्री टी एम थॉमस आइजेक ने रामचंद्रन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा, “केपीसीसी अध्यक्ष केरल की स्वास्थ्य मंत्री शैलजा को कह रहे हैं कि निपाह राजकुमारी अब कोविड रानी बनने चली है। क्या कोई नेता इतना नीचे गिर सकता है? इन सबसे शैलजा और केरल सरकार को मिलने वाली वह प्रशंसा कम नहीं होगी जो महामारी से निपटने के लिए उन्हें मिली है।”

वरिष्ठ माकपा नेता बृंदा करात ने कहा- बयान लैंगिक भेदभाव को दर्शाता है

वरिष्ठ माकपा नेता बृंदा करात ने रामचंद्रन के बयान की निंदा की और कहा कि इस प्रकार का बयान लैंगिक भेदभाव को दर्शाता है। रामचंद्रन ने कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला के विरोध प्रदर्शन के दौरान विवादास्पद बयान दिया था। उन्होंने कहा, “निपाह वायरस फैलने के दौरान हमारी स्वास्थ्य मंत्री कोझिकोड में अतिथि कलाकार बन कर गई थीं।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ जैसे उन्होंने निपाह राजकुमारी बनने का प्रयास किया था, अब वह कोविड रानी बनने की कोशिश कर रही हैं।”

टॅग्स :केरलभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा