Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
विधानसभा के विशेष सत्र में आज कुछ तीखे दृश्य देखने को मिले, जब कांग्रेस ने यह आरोप लगाते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान नशे की हालत में सदन में आए थे, और मांग की कि सदन में मौजूद सभी विधायकों का अल्कोहल टेस्ट कराया जाए। ...
21 जुलाई 2021 को गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में भाजपा सांसद रक्षा निखिल खडसे (अब मंत्री) द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा था कि भारत सरकार ने नीति के रूप में जाति-आधारित जनगणना नहीं करने का निर्णय लिया है। ...
डिब्रूगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रशांत फुकन ने एग्जिट पोल पर कहा, "यह असम के लिए बहुत अच्छा दिख रहा है, क्योंकि सभी एग्जिट पोल के मुताबिक असम में भाजपा की सरकार बन रही है... असम में हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। ...
रोहिणी ई वार्ड के पार्षद वाही वर्तमान में दिल्ली नगर निगम में सदन के नेता के रूप में कार्यरत हैं और भाजपा और आरएसएस में उनका लंबा संगठनात्मक अनुभव है। ...