लाइव न्यूज़ :

Karakat Lok Sabha Seat: 'बिहार का शेर है पवन सिंह, पार्टी के भरोसे कमजोर लोग आते हैं', खेसारी लाल यादव ने बीजेपी पर ली चुटकी

By धीरज मिश्रा | Updated: May 26, 2024 12:38 IST

Karakat Lok Sabha Seat: काराकाट लोकसभा सीट से भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता पवन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। पवन सिंह का मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के साथ है।

Open in App
ठळक मुद्देखेसारी लाल यादव ने कहा, कलाकार के लिए कोई पार्टी मायने नहीं रखती हैपार्टी के भरोसे कमजोर लोग आते हैं, पवन सिंह बिहार का शेर हैखेसारी काराकाट लोकसभा सीट पर पवन सिंह के समर्थन में रोड शो में हिस्सा लेंगे

Karakat Lok Sabha Seat:काराकाट लोकसभा सीट से भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता पवन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। पवन सिंह का मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के साथ है। बीते दिनों पहले काराकाट लोकसभा क्षेत्र में पीएम मोदी ने चुनावी रैली की। जनता से पीएम मोदी ने उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इधर, पवन निर्दलीय तौर पर मैदान में हैं। खबरों के अनुसार, काराकाट लोकसभा सीट पर दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर है।

पवन चूंकि भोजपुरी के दिग्गज कलाकार हैं तो उनकी चुनावी सभाओं में गजब की भीड़ जुट रही है। भारी तदाद में युवा पवन सिंह के साथ हैं। हालांकि, देखना होगा कि पवन को मिल रहा समर्थन वोट में कितना तब्दील होता है। बहरहाल, इन सबके बीच पवन सिंह को उनके पुराने दोस्त और भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का समर्थन मिल गया है। खेसारी लाल यादव पवन सिंह के पक्ष में वोट मांगने के लिए काराकाट आ रहे हैं।

मालूम हो कि जब पवन सिंह से खेसारी लाल यादव के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि खेसारी लाल मेरा छोटा भाई है, और जब बड़ा भाई आदेश देगा तो वह जरूर आएगा। खेसारी के काराकाट आने से जनता में उत्साह का माहौल है। क्योंकि, भोजपुरी फैंस को कभी-कभी दोनों स्टार को एक साथ देखने का मौका मिलता है। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि जब पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा से निर्दलीय तौर पर नामांकन किया था तो उन्हें हौसला देने के लिए खेसारी लाल यादव के पिता पहुंचे थे। 

खेसारी ने कहा, पवन बिहार का शेर है

खेसारी लाल यादव ने मीडिया से कहा कि पवन सिंह बिहार का शेर है। वह राजा है। बीजेपी से पवन सिंह को हटाने पर उन्होंने कहा कि कलाकार के लिए कोई पार्टी मायने नहीं रखती है। किसी पार्टी के भरोसे कमजोर लोग आते हैं। मैं काराकाट जा रहा हूं, वहां रोड शो होगा।

टॅग्स :पवन सिंहपवन सिंह भोजपुरी सांगखेसारी लाल यादवकाराकाटबिहारउपेंद्र कुशवाहालोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?