लाइव न्यूज़ :

जी-23 समूह बेचैन, कपिल सिब्बल ने कहा इंतजार करेंगे सत्र से पहले सोनिया गांधी से राजनीतिक फैसलों के लिए कमेटी गठन की उम्मीद

By हरीश गुप्ता | Updated: August 31, 2020 07:37 IST

कांग्रेस के 23 नेताओं ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर पार्टी में बड़े बदलावों को लेकर मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के असंतुष्टों को उम्मीद है कि सोनिया गांधी उनके उठाए गए सवालों पर कोई कदम उठाएंगी.सोनिया गांधी ने लोकसभा और राज्यसभा में समन्वयन के लिए दो समितियों का गठन किया है.

नई दिल्ली।कांग्रेस के 23 असंतुष्टों के समूह की बेचैनी बढ़ती जा रही है. उन्हें उम्मीद है कि अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले उनके उठाए गए सवालों पर कोई कदम उठाएंगी. जी-23 को लगता है कि अगले साल संगठनात्मक चुनाव होने तक राजनीतिक फैसले लेने के लिए राजनीतिक मामलों की कमेटी का गठन किया जाना चाहिए. सत्र 14 सितंबर से शुरू होने वाला है.

माना जा रहा है कि सत्र से पहले भी असंतुष्ट गुट के नेताओं की एक बैठक होगी. संपर्क साधे जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने लोकमत समाचार को बताया, ''हमें जो कहना था हमने कह दिया. हम कुछ वक्त इंतजार करना चाहेंगे.''

जाहिर तौर पर सिब्बल को भी उम्मीद है कि राजनीतिक फैसलों के लिए संगठनात्मक चुनावों तक सोनिया गांधी पीएसी या कोर कमेटी का गठन करेंगी. असंतुष्ट नेता गुलाम नबी आजाद, शशि थरूर और कपिल सिब्बल ने पार्टी से ''पत्र में लिखे मुद्दों'' पर कार्रवाई की गुहार लगाते हुए पिछले दिनों मीडिया से संपर्क साधा था. थरूर तो यहां तक कह चुके थे, ''अब जबकि हमने अपने विचार नेतृत्व के सामने रख दिए हैं, बहस को यहीं समाप्त करें.''

इस बीच सोनिया गांधी ने लोकसभा और राज्यसभा में समन्वयन के लिए दो समितियों का गठन किया है. लेकिन संगठन के दैनंदिन कामकाज के सुचारू संचालन के लिए ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया है. सोनिया से संपर्क मुश्किल होता है और न ही वह हर रोज वीसी या दूसरे माध्यम से ही कोई बैठक लेती हैं. दूसरी ओर राहुल गांधी रोज ट्वीट के माध्यम से अजेंडा तय करते हैं. महासचिवों के बीच भी कोई बैठक नहीं होती.

टॅग्स :कपिल सिब्बलकांग्रेससोनिया गाँधीशशि थरूरलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र