लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में पहली बार हाथी के जुड़वां बच्चों का जन्म, इतिहास रचा, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 08, 2020 6:52 PM

Open in App
1 / 5
श्रीलंका में पहली बार एक मादा हाथी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। हाथी के इन जुड़वां बच्चों का जन्म श्रीलंका के मिन्नेरिया राष्ट्रीय उद्यान में हुआ है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को दी।
2 / 5
विभिन्न शोध पत्रों के अनुसार मादा हाथियों के जुड़वां बच्चों को जन्म देने की संभावना एक प्रतिशत से कम होती है। साथ ही इसकी संभावना भी कम होती है कि दोनों बच्चे बच जाएं।
3 / 5
वन्यजीव संरक्षण विभाग के वन्यजीव स्वास्थ्य निदेशक टी प्रसाद ने कहा, ‘‘श्रीलंका में पहली बार हाथी के जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है।’’ उन्होंने कहा फिलहाल हाथी के ये बच्चे तीन से चार सप्ताह के हैं।
4 / 5
एक प्रमुख वन्यजीव अनुसंधानकर्ता सुमित पिलापीतिया ने कहा कि श्रीलंका में पहली बार हाथी के जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘हम पिछले कुछ दिनों से हाथियों के एक समूह पर नजर रख रहे थे और कल हमने देखा कि एक वयस्क मादा हाथी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।
5 / 5
ऐसा देश में पहली बार हुआ है।’’ उन्होंने कहा कि प्राधिकारी मादा हाथी और उसके जुड़वां बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी उपाय कर रहे हैं। 
टॅग्स :श्रीलंकाहाथीचिड़ियाघरसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIsrael-Hamas war: युद्ध में अब तक 20000 से अधिक फलस्तीनी नागरिकों की मौत, इजराइल ने गाजा में हमले और तेज किए, लाखों लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगह पर

विश्वलिंग आधारित हिंसा से बचाने के लिए तालिबान महिलाओं को भेज रहा है जेल

भारत"नई बोतल में पुरानी शराब रखकर नए परिणामों की उम्मीद नहीं कर सकते", भारत ने सुरक्षा परिषद सुधारों का मुद्दा फिर से उठाया

विश्वIsrael-Hamas War: हूती विद्रोहियों ने फिर दी धमकी, अमेरिका ने इजरायल को गोला-बारूद की आपातकालीन बिक्री को मंजूरी दी, गाजा में अब तक 17,700 लोग मारे गए

विश्वWatch: सिस्टम विफलता के कारण श्रीलंका में राष्ट्रव्यापी बिजली गुल, इंटरनेट बाधित, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वIsrael-Hamas War: इजरायल के खिलाफ खड़ा हुआ दक्षिण अफ्रीका, विश्व न्यायालय में गाजा में 'नरसंहार कृत्यों' को लेकर मुकदमा दायर

विश्वWorld Population 2023: सात करोड़ 50 लाख बढ़ी दुनिया की जनसंख्या, हर सेकंड में 4.3 लोगों का जन्म और दो लोगों की मौत!

विश्वगाजा पट्टी में प्रवेश करते समय संयुक्त राष्ट्र के काफिले पर इजरायली सेना ने किया हमला

विश्वRussia-Ukraine war: रूस ने यूक्रेन पर साल का सबसे भीषण हमला किया, सुखोई विमानों ने दागीं मिसाइलें, कम से कम सात लोगों की जान गई

विश्वUkraine War: यूक्रेन पर रूस ने किया बड़ा मिसाइली हमला, 12 की मौत, 70 से अधिक लोग हुए घायल, कई इमारतें तबाह