World Population 2023: सात करोड़ 50 लाख बढ़ी दुनिया की जनसंख्या, हर सेकंड में 4.3 लोगों का जन्म और दो लोगों की मौत!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 29, 2023 07:08 PM2023-12-29T19:08:02+5:302023-12-29T19:08:55+5:30

World Population 2023: जनगणना ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल दुनिया भर में जनसंख्या की वृद्धि दर एक प्रतिशत से कम रही। 

World population increased by 7 crore 50 lakhs growth rate less than one percent see list of countries estimated that 4-3 people are born and two die every second | World Population 2023: सात करोड़ 50 लाख बढ़ी दुनिया की जनसंख्या, हर सेकंड में 4.3 लोगों का जन्म और दो लोगों की मौत!

सांकेतिक फोटो

Highlightsहर सेकंड में 4.3 लोगों का जन्म और दो लोगों की मौत होने का अनुमान है।दुनिया भर की वृद्धि दर से आधी है।अमेरिका की आबादी इस साल 17 लाख बढ़ी।

World Population 2023: विश्व की जनसंख्या पिछले साल सात करोड़ 50 लाख बढ़ी और नववर्ष के दिन कुल वैश्विक आबादी के आठ अरब से अधिक हो जाने का अनुमान है। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। जनगणना ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल दुनिया भर में जनसंख्या की वृद्धि दर एक प्रतिशत से कम रही।

वर्ष 2024 की शुरुआत में दुनिया भर में हर सेकंड में 4.3 लोगों का जन्म और दो लोगों की मौत होने का अनुमान है। अमेरिका की जनसंख्या की वृद्धि दर पिछले वर्ष 0.53 प्रतिशत थी, जो दुनिया भर की वृद्धि दर से आधी है। अमेरिका की आबादी इस साल 17 लाख बढ़ी और नववर्ष पर इसकी कुल जनसंख्या 33 करोड़ 58 लाख हो जाएगी।

‘ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन’ में जनसांख्यिकी विशेषज्ञ विलियम फ्रे ने कहा कि जनसंख्या में वृद्धि की मौजूदा गति यदि इस दशक के अंत तक बरकरार रही, तो 2020 का दशक जनसंख्या में बढ़ोतरी के लिहाज से अमेरिकी इतिहास में सबसे धीमी गति का दशक हो सकता है और 2020 से 2030 तक 10 साल की अवधि में वृद्धि दर चार प्रतिशत से कम रह सकती है।

Web Title: World population increased by 7 crore 50 lakhs growth rate less than one percent see list of countries estimated that 4-3 people are born and two die every second

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे