लाइव न्यूज़ :

MCD Election Final Result: आप ने जीती 134 सीट, भाजपा 104 पर विजयी, आम आदमी पार्टी दफ्तर पर जश्न

By संदीप दाहिमा | Published: December 07, 2022 4:34 PM

Open in App
1 / 5
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए 134 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 104 सीट व कांग्रेस ने 9 सीटों पर विजय हासिल की है। तीन निर्दलीय भी निर्वाचित हुए हैं।
2 / 5
राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को दोपहर तीन बजे के बाद सभी 250 सीटों पर मतगणना संपन्न होने का ऐलान किया। वहीं, इससे पहले एमसीडी चुनाव मतगणना के नतीजों में आम आदमी पार्टी को सफलता मिलने के साथ ही पार्टी के यहां स्थित दफ्तर पर जश्न शुरू हो गया।
3 / 5
आप के दफ्तर पर जुटे कार्यकर्ताओं-समर्थकों ने पार्टी के झंडे लहराये और ढोल-नंगाड़ों की थाप पर नृत्य शुरू कर दिया। इस दौरान मिठाई भी बांटी गई। आप नेता गोपाल राय, आतिशी और दुर्गेश पाठक सहित समर्थकों और अन्य नेता पार्टी कार्यालय में जश्न में शामिल हुए।
4 / 5
कार्यालय के बाहर सड़कों पर समर्थक ‘आप’ के आधिकारिक चुनावी गीत ‘एमसीडी में अरविंद केजरीवाल’ पर झूमते नजर आए। एमसीडी चुनावों में ‘आप’ की पहली जीत का जश्न मनाया जा रहा है। पूरे परिणाम आने के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जनता को संबोधित किए जाने की संभावना है।
5 / 5
सुबह करीब नौ बजे शुरुआती रुझानों में भाजपा 66 सीटों पर और ‘आप’ 30 सीटों पर आगे चल रही थी। कांग्रेस सिर्फ तीन सीटों पर आगे थी। मतगणना बढ़ने के साथ ‘आप’ और भाजपा के बीच का अंतर कम होता गया और सुबह करीब 9.05 बजे भाजपा 107 सीटों पर और आप 95 सीटों पर आगे चल रही थी। सुबह करीब 10.30 बजे ‘आप’ (123) भाजपा (108) से आगे निकल गई। कांग्रेस 12 सीटों पर आगे चल रही थी।
टॅग्स :आम आदमी पार्टीBJPदिल्ली एमसीडी चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतExcise policy case: तिहाड़ जेल में कल सीएम केजरीवाल से मिलेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री मान और सांसद संजय सिंह, जानें शेयडूल

भारत'नाम बदलने से कुछ नहीं होने वाला है...', अरुणाचल प्रदेश की धरती से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को दिया सख्त संदेश

भारतElection 2024: बालाघाट में पीएम मोदी की हुंकार, खुद को बताया महाकाल भक्त,इंडी गठबंधन पर बोला हमला

भारतElection 2024: बालाघाट में पीएम मोदी की हुंकार, खुद को बताया महाकाल भक्त,इंडी गठबंधन पर बोला हमला

भारतUP Lok Sabha Election 2024: गोरखपुर में खिलेगा कमल या सपा मार लेगी बाजी? जानें हाईप्रोफाइल सीट का पूरा समीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतMaharashtra Lok Sabha elections: राज ठाकरे ने बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन को 'बिना शर्त' समर्थन की घोषणा की

भारतExcise policy case: खास व्यक्ति या आम जन की जांच अलग-अलग नहीं , जज ने कहा- कानून अपना काम करता है, मुख्यमंत्री केजरीवाल मामले में कोर्ट ने क्या-क्या कहा

भारतRJD LIST 2024: सारण से रोहिणी आचार्य और पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ेंगी मीसा भारती, राजद ने 22 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, देखें

भारतBetul Lok Sabha Seat 2024: मप्र में 29 नहीं 28 सीट पर मतदान, बैतूल सीट पर चुनाव प्रक्रिया रुकी, आखिर कारण

भारतMarch 2024 Breaks Temperature: 2024 का मार्च अब तक का सबसे गर्म माह, तापमान ने नया रिकॉर्ड बनाया, जून के बाद से लगातार 10वां महीना