लाइव न्यूज़ :

मानसून में फंगल इंफेक्शन और रैशेज से ऐसे करें बचाव, अपनाएं ये आसान उपाय

By संदीप दाहिमा | Updated: June 24, 2022 21:27 IST

Open in App
1 / 6
बारिश के मौसम में जलवायु गर्म और आर्द्र होती है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है क्योंकि मॉनसून में बैक्टीरियल और फंगल दोनों तरह के संक्रमण होने का खतरा ज्यादा होता है. अक्सर बरसात के दिनों में पैरों में फंगल संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में पैर लंबे समय तक बारिश के कारण जमा गंदे पानी के संपर्क में रहते हैं और ऐसे में फंगल इंफेक्शन हो जाता है।
2 / 6
अगर पैरों में फंगल संक्रमण हो तो हल्दी लगा सकते हैं। हल्दी में ऐंटीबैक्टीरियल और ऐंटीफंगल गुण पाए मिलते है जिससे फंगल संक्रमण खत्म हो जाता है।
3 / 6
पैरों में फंगल संक्रमण हो जाए तो नींबू लगा सकते हैं। इसमें ऐंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं और इसमें ऐंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज भी होती हैं। इसे लगाने के लिए नींबू का रस, सिरका और ग्लिसरीन मिलाकर लगा सकते हैं।
4 / 6
पैरों में फंगल संक्रमण होने पर मेहंदी पाउडर और गुलाब जल को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद लगाने से लाभ होगा। मेहंदी एक प्राकृतिक उपचारक है, और इसमें ऐसे ऐंटीसेप्टिक गुण होते हैं।
5 / 6
पैरों में फंगल संक्रमण हो गया है तो मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं। यह रक्त संचरण को बढ़ा देती है और त्वचा के स्वास्थ्य में भी सुधार करने में सहायक होती है। आप इसके पेस्ट बनाकर लगा सकते हैं।
6 / 6
फंगल इन्फेक्शन से बचने के लिए- स्वच्छता का ध्यान रखें और सिंथेटिक कपड़ों का उपयोग न करें, गंदे पानी के लगातार संपर्क में आने से बचें, दिन में दो बार स्नान करें। अतिरिक्त गर्म पानी का उपयोग न करें जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है, गुनगुने पानी का उपयोग करें।
टॅग्स :स्किन केयरघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसर्जरी से स्मार्ट दिखने की बढ़ती लालसा 

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?