लाइव न्यूज़ :

'प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू-कॉर्नर नोटिस जारी, जल्द पता लग जाएगा', कर्नाटक गृह मंत्री ने हाई प्रोफाइल मामले पर बताया

By आकाश चौरसिया | Updated: May 5, 2024 13:21 IST

कर्नाटक के हाई-प्रोफाइल मामले में फरार जेडीएस सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुड़े केस पर बोलते हुए कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि उनके खिलाफ पहले ही ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक गृह मंत्री ने कहा, प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू-कॉर्नर नोटिस हुआ जारीअब SIT खुलकर कर सकती है जांच, इस बात की छूट कर्नाटक सरकार की ओर सेयह बात खुद गृह मंत्री जी परमेश्वनर ने बताई है

नई दिल्ली: यौन उत्पीड़न और अपहरण के हाई-प्रोफाइल मामले में फरार जेडीएस सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुड़े केस पर बोलते हुए कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि उनके खिलाफ पहले ही ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि राज्य सरकार ने स्पेशल जांच टीम को इस मामले की तहकीकात करने के लिए खुली छूटी दी हुई है। ये भी साफ किया कि आरोपी का जल्द पता लग जाएगा। 

जी परमेश्वर ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "SIT प्रक्रिया अपनाते हुए अपना कार्य पूरा कर रही है और निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। फिर से उन्होंने इस बात को दोहराते हुए कहा कि एसआईटी को हमारी तरफ से खुली छूट है की सही और सटीक जांच करें और वो अपना काम अच्छे से कर रहे हैं"।  फिर मीडिया की ओर से देश से भागने वाले सांसद और आरोपी प्रज्ज्वल रेवन्ना को लेकर जारी हुई ब्लू-कॉर्नर नोटिस के बारे में पूछा गया तो राज्य के गृह मंत्री ने कहा, यह सही है कि आरोपी के खिलाफ ब्लू-कॉर्नर नोटिस जारी हुई। संबंधित अधिकारी उसका पता लगा लेंगे, हम उसे देश वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। SIT सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उसे भारत लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

HD रेवन्ना SIT की हिरासत मेंवहीं, शनिवार शाम को एचडी रेवन्ना को उनके बेटे और हासन से सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुड़े यौन उत्पीड़न में अपहरण मामले ने विशेष जांच दल ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें विशेष जांच दल ने तब हिरासत में लिया जब बेंगलुरु कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। शनिवार शाम को बॉरिंग मेडिकल इंस्टीट्यूट में एचडी रेवन्ना का मेडिकल टेस्ट किया गया और आज उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने की संभावना है।

एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ सिलसिलेवार यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद, गुरुवार रात मैसूर में HD रेवन्ना और उनके विश्वासपात्र सतीश बबन्ना के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया गया। यह मामला कथित तौर पर एक महिला के अपहरण के आरोप में दर्ज किया गया था, जो कथित तौर पर उनके बेटे और सांसद प्रज्वल रेवन्ना द्वारा कथित यौन शोषण की शिकार है। पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं होने वाले प्रज्वल रेवन्ना को एसआईटी द्वारा दूसरा लुक आउट नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुएचडी कुमारस्वामीएचडी देवगौड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतबेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वेन्यू के पास बम की आशंका, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज