खाली पेट खजूर खाने के फायदे : खून की कमी, कमजोरी और कोलेस्ट्रॉल जैसे रोगों से मिलेगा छुटकारा By संदीप दाहिमा | Published: July 31, 2021 6:20 PMOpen in App1 / 6सुबह खाली पेट खजूर खाने से आंतों के कीड़े को खत्म करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, इसके सेवन से दिल मजबूत होता है, लीवर की सफाई होती है और रक्त का पोषण होता है। 2 / 6अगर कुछ मीठा खाने का मन है तो कैंडी की बजाय दो तीन खजूर खा लें। खजूर मीठे की तलब मिटाने का हेल्दी तरीका है। ये सफेद शुगर के अच्छे विकल्प होते हैं क्योंकि इनमें सोडियम, कोलेस्ट्रॉल और फैट नहीं होता। लेकिन याद रखें, इसमें कैलोरी अधिक होती है। 3 / 6शोध के अनुसार, तनाव और कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में खजूर उपयोगी है। खजूर फाइबर और आयरन का बेहतर स्रोत है। यदि आप अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना दो खजूर खाने चाहिए।4 / 6खजूर फाइबर का अच्छा स्रोत है, इसलिए इसे खाने से पाचन क्रिया को फायदा पहुंचता है। ये एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल (बैड कॉलेस्ट्रॉल) जमा होने से भी रोकते हैं, जिसकी वजह से दिल की बीमारियों जैसे हाइपरटेंशन, दिल का दौरा आदि का जोखिम कम होता है।5 / 6क्योंकि खजूर फाइबर से भरपूर होते हैं, इसलिए इसके सेवन से कब्ज जैसी पेट की समस्या से निपटने में मदद मिल सकती है। फाइबर सेवन की कमी से कब्ज हो सकता है। यह मल त्याग को बढ़ावा देती हैं और इससे संपूर्ण पाचन स्वास्थ्य में सुधार होता है।6 / 6शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया की स्थिति बन जाती है। आयरन लाल रक्त कोशिकाओं की शरीर के दूसरे अंगों में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करते हैं, जिससे कि वो अंग ठीक से काम कर पाते हैं। खजूर में आयरन उच्च मात्रा में होता है, इसलिए नियमित रूप से खजूर का सेवन करने से आप एनीमिया से बच जाएंगे। और पढ़ें Subscribe to Notifications