लाइव न्यूज़ :

5 सब्जियां जिन्हें पकाकर खाना हो सकता है अधिक फायदेमंद

By संदीप दाहिमा | Published: June 11, 2022 4:22 PM

Open in App
1 / 5
शतावरी- सभी जीवित चीजों की तरह सब्जियों में भी कोशिकाएं होती हैं। ऐसे में सब्जियों में कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्व कभी-कभी इन कोशिकाओं में फंसे रह जाते हैं। जब सब्जियां पकाई जाती हैं, तो ये कोशिकाएं टूट जाती हैं, जिससे पोषक तत्व बाहर निकल आते हैं और शरीर अधिक आसानी से इन्हें अवशोषित कर सकता है। शतावरी को पकाने से इसकी कोशिकाएं टूट जाती हैं, जिससे विटामिन ए, बी 9, सी और ई बाहर निकल जाते हैं। शतावरी को महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद सब्जी माना जाता है।
2 / 5
मशरूम में बड़ी मात्रा में ‘एंटीऑक्सीडेंट एर्गोथायोनीन’ होता है, जो इसे पकाने के दौरान बाहर निकलता है। एंटीऑक्सीडेंट ऐसे रसायनों को खत्म कर देता है, जो हमारी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोशिकाओं को नुकसान होने का कारण बीमारियां और उम्र बढ़ने लगती है।
3 / 5
पालक आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पालक को पकाए जाने पर ये पोषक तत्व अधिक आसानी से अवशोषित हो जाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि पालक में ऑक्सालिक एसिड (कई पौधों में पाया जाने वाला एक यौगिक) होता है, जो आयरन और कैल्शियम के अवशोषण को रोकता है। पालक को गर्म करने से एक प्रकार का कैल्शियम निकलता है, जिसे शरीर जरूरत के हिसाब से अवशोषित कर लेता है। अनुसंधान बताते हैं कि पालक को भाप देने से फोलेट (बी9) का स्तर बना रहता है, जिससे कुछ प्रकार के कैंसर का खतरा कम हो सकता है।
4 / 5
टमाटर को किसी भी तरीके से पकाने पर इसमें 'एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन' काफी बढ़ जाता है। कहा जाता है कि लाइकोपीन से हृदय रोग और कैंसर सहित कई पुरानी बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है। टमाटर में लाइकोपीन की मात्रा इसे पकाने से बढ़ती है। टमाटर को पकाने से इसकी मोटी कोशिकाएं टूट जाती हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं।
5 / 5
गाजर पकी हुई गाजर में कच्ची गाजर की तुलना में अधिक 'बीटा-कैरोटीन' होता है, जिसे शरीर विटामिन 'ए' में बदल देता है। वसा में घुलनशील यह विटामिन हड्डियों के विकास, दृष्टि और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। गाजर को छिलके के साथ पकाने से उनकी 'एंटीऑक्सीडेंट' शक्ति दोगुनी से अधिक हो जाती है। आपको गाजर को काटने से पहले पूरी तरह उबाल लेना चाहिए। गाजर को तलने से बचें क्योंकि इससे कैरोटीनॉयड की मात्रा कम हो सकती है।
टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHealth Tips: महिलाएं 35 की उम्र के बाद जरूर कराएं ये टेस्ट

स्वास्थ्यConstipation Awareness Month 2023: कब्ज से जूझ रहे लोगों को नहीं खानी चाहिए ये चीजें, वरना बढ़ जाएगी परेशानी

स्वास्थ्यक्यों बढ़ रही है माइग्रेन की तकलीफ? जानें इसके कारण और उपाय

स्वास्थ्यसर्दियों में आपके फेफड़ों का ख्याल रखेंगे ये 7 सुपरफूड्स, रहेंगे हेल्दी

स्वास्थ्यसर्दियों में नमक के पानी से गरारे करने से क्या सच में दूर होती है गले की खराश, जानिए इसका सच

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यCovid JN.1 Variant: भारत में तेजी से बढ़ रहे मामले, राजस्थान में सामने आया नया केस, सीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियों से की मुलाकात

स्वास्थ्यCOVID-19 New Jn-1 Variant: केरल में हालात गंभीर!, 265 नए मामले और एक की मौत, पश्चिम बंगाल में 3 केस, जानें 

स्वास्थ्यCovid 19 JN.1: तेजी से फैल रहा कोरोना का नए वेरिएंट; नोएडा में मिला पहला केस, 2,997 एक्टिव केस

स्वास्थ्यCOVID-19 JN.1 Variant: कोविड-19 के 640 नए केस, केरल में एक और मरीज की संक्रमण से मौत, जानें अन्य राज्य का हाल

स्वास्थ्यपत्तागोभी के फायदे: दिल को रखे स्वस्थ, कैंसर से भी बचाव, पाचन में सुधार और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाए, जानिए इसके गुण