लाइव न्यूज़ :

LPG Cylinder Price: एलपीजी सिलेंडर की कीमत 100 रुपये कम, विमान ईंधन में 8.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी, नई कीमत आज से लागू, ऐसे करें चेक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 1, 2023 15:15 IST

Open in App
1 / 6
विमान ईंधन या एटीएफ की कीमत में मंगलवार को 8.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। वहीं वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 100 रुपये घटाई गई है।
2 / 6
सरकारी ईंधन खुदरा कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में विमान ईंधन या एटीएफ की कीमत प्रति किलोलीटर 7,728.38 रुपये या 8.5 प्रतिशत बढ़कर 98,508.26 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।
3 / 6
इसकी कीमतें विभिन्न राज्यों में स्थानीय बिक्री कर या मूल्य वर्द्धित कर (वैट) के आधार पर अलग-अलग होती हैं। तेल की वैश्विक कीमतों में वृद्धि के कारण विमान ईंधन महंगा हुआ है।
4 / 6
एटीएफ की कीमत में इससे पहले एक जुलाई को 1.65 प्रतिशत या प्रति किलोलीटर 1,476.79 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। दूसरी ओर होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी के दाम 100 रुपये प्रति सिलेंडर कम किए गए हैं।
5 / 6
दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाले इस सिलेंडर की कीमत 1,680 रुपये है। वाणिज्यिक एलपीजी के दाम अप्रैल से तीन बार कम किए गए हैं, जिससे 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में कुल 346.5 रुपये तक की कटौती हुई। वहीं रसोई गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1,103 रुपये है।
6 / 6
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में एक मार्च से कोई बदलाव नहीं किया गया है। उस समय प्रति सिलेंडर 50 रुपये बढ़ाए गए थे। पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार 16वें महीने स्थिर बनी रहीं। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। 
टॅग्स :एलपीजी गैसहवाई जहाजभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल में उछाल, क्या भारत में बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

कारोबारडाक विभाग में पहली बार खुले 14.74 लाख खाते?, बचत खातों, बीमा, सुकन्या, आरडी, खातों में नागपुर की ऐतिहासिक उपलब्धि