लाइव न्यूज़ :

मनिका-साथियान ने बुडापेस्ट में मिश्रित युगल खिताब जीता

By भाषा | Published: August 20, 2021 7:03 PM

Open in App

भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और जी साथियान ने शुक्रवार को यहां डब्ल्यूटीटी कंटेंडर चैम्पियनशिप में हंगरी की जोड़ी को 3-1 से हराकर मिश्रित युगल खिताब अपने नाम किया। यह भारतीय जोड़ी 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में पिछली बार एक साथ खेली थी। उन्होंने हंगरी की डोरा मादारास्ज और नंडोर एस्के की 94वीं रैंकिंग जोड़ी को 11-9 9-11 12-10 11-6 से हराया और बतौर जोड़ी जीत से वापसी की। यह मनिका और साथियान के लिये यादगार जीत रही जिन्होंने बतौर जोड़ी सकारात्मक वापसी की और दोनों की योजना 2024 पेरिस ओलंपिक तक अपनी जोड़ी को बनाये रखने की है। मनिका ने अनुभवी खिलाड़ी शरत कमल के साथ एशियाई खेलों का कांस्य पदक जीता था और हाल में यह जोड़ी एक साथ तोक्यो ओलंपिक में खेली थी। साथियान ने कहा कि यह पेचीदा फाइनल था लेकिन उन्हें सबसे कड़ी चुनौती क्वार्टरफाइनल में मिली थी जब उन्होंने स्लोवाकिया की दुनिया की सातवें नंबर की जोड़ी (बारबरा ब्लाजोवा और लुबोमीर पिस्तेज) को हराया था। साथियान ने कहा, ‘‘यह शानदार है कि हम बहुत कम अभ्यास के बावजूद इस स्पर्धा में जीत हासिल कर सके। यह दिखाता है कि हम बतौर जोड़ी काफी कुछ हासिल कर सकते हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मनिका ने जोड़ी बनाने के लिये मुझे कहा। हमने कहा कि यह अच्छा समय है। वह हमारी सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी है और हमने दिखा दिया कि हमारी जोड़ी में क्षमता है। जितना ज्यादा हम खेलेंगे, उतना बेहतर होंगे। ’’ साथियान इस हफ्ते के शुरू में चेक ओपन में खेलेंगे जबकि मनिका स्वदेश लौट जायेंगी। एक बड़ा टूर्नामेंट सितंबर-अक्टूबर में एशियाई चैम्पियनशिप होगा। एकल रैंकिंग में 60वें स्थान पर काबिज मनिका ने यहां सेमीफाइनल में पहुंचकर अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं 150वीं रैंकिंग पर काबिज एक अन्य भारतीय श्रीजा अकुला ने भी प्रभावित किया जिन्हें मनिका ने क्वार्टरफाइनल में हराया। साथियान के लिये भी यह अच्छा नतीजा रहा जो तोक्यो ओलंपिक की एकल स्पर्धा के पहले दौर में हार गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलWorld Para Athletics Championships 2024: श्रीलंका के हेराथ ने की चीटिंग!, छीन लिया पदक, भारत के रिंकू हुड्डा और अजीत सिंह को खुशी, रजत और कांस्य दिया

अन्य खेलWorld Para Athletics Championships 2024: भारत की झोली में 11 पदक, सचिन ने किया धमाल, शॉटपुट एफ46 वर्ग में एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता, पेरिस से आगे निकले

अन्य खेलWorld Para Athletics Championships: भारत की झोली में मंगलवार को बरसे 3 गोल्ड, कोबे में सुमित अंतिल, थंगावेलु मरियप्पन और एकता भयान ने लहराया तिरंगा

अन्य खेलWorld Para Athletic Championships: 2003 में ट्रक कैब पर और व्हीलचेयर पर आकर सपने टूटे, लेकिन 2024 में 20.12 मीटर का थ्रो फेंककर रचा इतिहास और जीत लिया गोल्ड

अन्य खेलWorld Para Athletics Championships 2024: जापान में तिरंगा लहराया, 55.07 सेकंड के साथ स्वर्ण, दीप्ति ने अमेरिका की क्लार्क का 55.12 सेकंड का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलमोनाको जीपी 2024: केविन मैगनसैन, निको हुलकेनबर्ग और सर्जियो पेरेज संग हुई भयानक दुर्घटना, सामने आया वीडियो

अन्य खेलदीपा करमाकर ने इतिहास रचा, एशियाई सीनियर चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

अन्य खेलWorld Para Athletics C’ships 2024: छह स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य समेत 15 पदक, 2023 पेरिस रिकॉर्ड ध्वस्त, इन खिलाड़ी ने जीते गोल्ड

अन्य खेलMalaysia Masters: पीवी सिंधु ने 21-16, 21-12 से सेमीफाइनल जीता, अब फाइनल मुकाबले में चीनी खिलाड़ी से होगी भिड़ंत

अन्य खेलMalaysia Masters 2024: बुसानन के खिलाफ 19 में से 18वीं जीत, 13-21, 21-16, 21-12 से रौंदा, पिछले 2 साल से खिताब जीतने में नाकाम फाइनल में सिंधू, चीन की वांग झांग यी से टक्कर