World Para Athletics Championships 2024: जापान में तिरंगा लहराया, 55.07 सेकंड के साथ स्वर्ण, दीप्ति ने अमेरिका की क्लार्क का 55.12 सेकंड का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा
By सतीश कुमार सिंह | Published: May 20, 2024 12:53 PM2024-05-20T12:53:17+5:302024-05-20T12:54:13+5:30
World Para Athletics Championships 2024: भारत की दीप्ति जीवनजी ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर टी20 रेस में 55.07 सेकंड के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

file photo
World Para Athletics Championships 2024: जापान को कोबे में इतिहास रच दिया। भारत की दीप्ति जीवनजी ने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। जीवनजी ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं की 400 मीटर टी20 रेस में 55.07 सेकंड के विश्व रिकॉर्ड के साथ पदक अपने नाम किया। दीप्ति ने 56.18 सेकेंड के समय के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड बनाते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था और पेरिस 2024 पैरालिंपिक कोटा हासिल किया।
दीप्ति ने अमेरिका की ब्रियाना क्लार्क का 55.12 सेकंड का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा जो उसने पिछले साल पेरिस में बनाया था। तुर्की की एसिल ओंडेर 55 . 19 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि एक्वाडोर की लिजांशेला एंगुलो 56 . 68 सेकंड का समय निकालकर तीसरे स्थान पर रही। भारत ने पिछले संस्करण में तीन स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक सहित रिकॉर्ड 10 पदक जीते थे।
दीप्ति ने रविवार को एशियाई रिकॉर्ड समय 56.18 सेकंड के साथ अपनी हीट रेस जीती थी। टी20 वर्ग की रेस बौद्धिक रूप से अक्षम खिलाड़ियों के लिये है। योगेश कथुनिया ने पुरुषों के एफ 56 वर्ग चक्का फेंक में 41 . 80 मीटर के साथ रजत पदक जीता। भारत ने अब तक एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीत लिए हैं।