दीपा करमाकर ने इतिहास रचा, एशियाई सीनियर चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 26, 2024 07:58 PM2024-05-26T19:58:21+5:302024-05-26T19:59:59+5:30

दीपा करमाकर (30 वर्ष) ने प्रतियोगिता के आखिरी दिन वॉल्ट फाइनल में 13.566 का औसत स्कोर बनाया। उत्तर कोरिया की किम सोन हयांग (13.466) और जो क्योंग ब्योल (12.966) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते। 

Dipa Karmakar Scripts History, Becomes 1st Indian Gymnast To Win Asian Senior Championships Gold | दीपा करमाकर ने इतिहास रचा, एशियाई सीनियर चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

दीपा करमाकर ने इतिहास रचा, एशियाई सीनियर चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

Highlightsकरमाकर महिला वॉल्ट स्पर्धा में पीला तमगा हासिल कर एशियाई सीनियर चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली जिमनास्ट बनींदीपा (30 वर्ष) ने प्रतियोगिता के आखिरी दिन वॉल्ट फाइनल में 13.566 का औसत स्कोर बनायाउत्तर कोरिया की किम सोन हयांग (13.466) और जो क्योंग ब्योल (12.966) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते

ताशकंद: शीर्ष भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर रविवार को यहां महिला वॉल्ट स्पर्धा में पीला तमगा हासिल कर एशियाई सीनियर चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली जिमनास्ट बन गयीं। दीपा (30 वर्ष) ने प्रतियोगिता के आखिरी दिन वॉल्ट फाइनल में 13.566 का औसत स्कोर बनाया। उत्तर कोरिया की किम सोन हयांग (13.466) और जो क्योंग ब्योल (12.966) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते। 

रियो ओलंपिक 2016 में वॉल्ट फाइनल में चौथे स्थान पर रही दीपा ने 2015 चरण में इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। आशीष कुमार ने 2015 एशियाई चैम्पियनशिप में व्यक्तिगत फ्लोर एक्सरसाइज में कांस्य पदक जीता था। प्रणति नायक ने भी 2019 और 2022 चरण में वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था। डोपिंग उल्लघंन के कारण 21 महीने के निलंबन के बाद पिछले साल वापसी करने वाली दीपा आगामी पेरिस ओलंपिक की दौड़ से बाहर हैं।

इनपुट - भाषा

Web Title: Dipa Karmakar Scripts History, Becomes 1st Indian Gymnast To Win Asian Senior Championships Gold

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे